फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water lodging issue in badgon villege

टापू बना बड़गो गांव, घरों में कैद हैं लोग

Fri, 31 Jul 2020 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
water lodging issue in badgon villege
राजीव रंजन जी की जलभराव वाली खबर में :बड़गो क्षेत्र में जलभराव - फोटो : GORAKHPUR CITY
गोरखपुर। शहर से बिल्कुल सटा इलाका बड़गो इन दिनों टापू बना हुआ है। स्थिति यह है कि सैकड़ों की संख्या में यहां कई परिवार अपने-अपने घरों में ‘कैद’ हो गए हैं। बहुत जरूरी हुआ तो उनके सामने कमर भर पानी में होकर जाने की मजबूरी होती है। समस्या का निदान नहीं होने से उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के महुई सुघरपुर वार्ड की सीमा जहां खत्म होती है, वहीं से बड़गो गांव शुरू हो जाता है। बारिश की जब शुरुआत हुई तब से ही इस गांव के साथ-साथ आसपास के सेंदुली-बेंदुली, कजाकपुर, पथरा आदि गांव भी जलमग्न हुए हैं। इन गांवों के ढाई हजार परिवार पानी में कैद होकर रह गए हैं। बड़गो के ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव इतना ज्यादा है कि इलाके का हरेक शख्स अपनी गाड़ी को रुस्तमपुर में या अपने आसपास के क्षेत्र के रिश्तेदार के घर खड़ा करता है। कुछ परिजन इन्हीं के घरों में शिफ्ट भी हो गए हैं।
विज्ञापन

अगर घर में किसी की तबीयत खराब हो जाए तो अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। पूरे रास्ते पानी में डूबे हुए हैं। गाड़ियां को ले जा नहीं सकते। ऐसे में भगवान ही सहारा हैं। हमारे लिए तो यह किसी आफत के जैसी है। - अनूप मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात शुरू होने के साथ ही गांव में और रास्तों पर जलभराव हो गया है। कमर भर तक चहुंओर पानी भरा हुआ है। काफी दिक्कतों के साथ इसी से होकर आवाजाही मजबूरी में कर रहे हैं। ऐसे लगता है कि जैसे टापू में रह रहे हों। - चंद्रकला मिश्रा

जलभराव इस बार काफी ज्यादा हुआ है। बड़गो, सेंदुली-बेंदुली, पथरा, कजरा आदि गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं। जब तक रानीबाग से बड़गो, सेंदुली-बेंदुली होते हुए रामपुर तक नाला नहीं बनाया जाता, तब तक यह समस्या रहेगी। अधिकारियों को लगातार इस समस्या से अवगत कराते रहे हैं। ग्रामीण विधायक के अलावा मुख्यमंत्री को भी प्रस्ताव दिया गया है लेकिन अबतक कुछ हुआ ही नहीं। -मनन दुबे, प्रधान, बड़गो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed