फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water level of rivers started rising due to rain in Nepal

अलर्ट: नेपाल में बारिश से बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, श्रावस्ती में नदी ने पार किया खतरे का निशान

Thu, 05 Oct 2023 02:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Oct 2023 02:34 PM IST
सार

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश होने से नदियों का पानी बढ़ रहा है। लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं।

विज्ञापन
Water level of rivers started rising due to rain in Nepal
गोरखपुर राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में होने वाली बारिश से नदियों के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। राप्ती नदी का जलस्तर 24 घंटे में 46 सेमी बढ़ गया है। अन्य नदियों में भी हलचल नजर आने लगी है। बुधवार की सुबह सात बजे श्रावस्ती जिले में राप्ती बराज का पानी सुबह सात बजे खतरे के निशान से 50 सेमी पहुंच गई। इस कारण बराज 2710 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सभी नदियां खतरे से निशान से नीचे हैं।
विज्ञापन


नेपाल में होने वाली बारिश की वजह से बीते दो दिनों से राप्ती नदी में हलचल दिख रही है। मंगलवार को नदी का पानी 20 सेमी बढ़ा, जबकि दूसरे दिन भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार की शाम चार बजे बर्डघाट में नदी का जलस्तर 71.510 मीटर था। जबकि बुधवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 71.770 मीटर पर रहा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन: जगह-जगह हो रहा काम, अब थोड़ा इंतजार और...आसान हो जाएगी वाराणसी जाने की राह
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें करीब 26 सेमी की बढ़त रही। बीते 24 घंटे में कुल 46 सेमी की बढ़ोतरी पाई गई। इसके अलावा सरयू नदी के करतनिया घाट और अयोध्या पुल, त्रिमुहानीघाट पर रोहिन नदी और मुखलिसपुर में कुआनो नदी में बढ़ाव दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राप्ती बराज से पानी छोड़े जाने का असर भी राप्ती नदी पर पड़ेगा।

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश होने से नदियों का पानी बढ़ रहा है। लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed