गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन: जगह-जगह हो रहा काम, अब थोड़ा इंतजार और...आसान हो जाएगी वाराणसी जाने की राह
एनएचएआई टीम लीडर वाईपी जौहरी ने कहा कि सरयू नदी पर बन रहे पुल का काम दिसंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। जैसे ही पुल का काम हो जाएगा। दोहरीघाट बाईपास पर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। फोरलेन का अधिकांश काम हो चुका है। जनवरी में सड़क पर आवागमन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।
विस्तार
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर नए साल में वाराणसी तक की राह आसान हो जाएगी। हाईवे के सरयू नदी पर एक लेन पुल का काम दिसंबर तक पूरा होने का दावा एनएचएआई के अधिकारियों ने किया है। हालांकि इस पर अभी जगह-जगह काम चल रहा है। अंडरपास के आसपास सर्विस लेन का काम बाकी है।
गोरखपुर से वाराणसी तक फोरलेन का शिलान्यास 16 अक्तूबर 2016 को हुआ था। वर्ष 2019 तक काम पूरा कराने की बात कही गई। लेकिन अभी अब काम पूरा नहीं हो पाया है। बेलीपार, महावीर छपरा सहित अन्य जगहों पर अंडरपास के दोनों ओर साइड लेन नहीं बन पाई है। बड़हलगंज के पास सरयू नदी पर 1250 मीटर लंबे पुल का निर्माण चल रहा है।
बेलीपार और कसिहार प्रतिनिधि के अनुसार जो सड़क बन गई है। उसमें दरार पड़ने की वजह से इसे तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। बुधवार की दोपहर 12.30 बजे बिस्टौली बुजुर्ग के पास सड़क की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी रोड पर बिस्टौली खुर्द गांव के पास करीब 30 मीटर सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसकी ढलाई काम जारी है।
इसे भी पढ़ें: पिता के उड़े होश: गोरखपुर में बम बताकर बच्चे ने बुलाई पुलिस, बोला- अंकल आ गए
दिसंबर में शुरू हो जाएगा टोल प्लाजा
सड़क का काम भले ही ठीक ढंग से पूरा नहीं हुआ हैं, लेकिन स्थानीय लोगों से टोल वसूलने की तैयारी पूरी हो गई है। बेलीपार में टोल प्लाजा तैयार हो गया है। इसके अगल-बगल की सड़क भी बदहाल है। स्थानीय निवासी विवेक, रमेश, दिनेश और विज्येंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस सड़क काम देखते-देखते हुए लोग अब ऊब गए हैं।
बड़हलगंज में जाम की समस्या से जूझते हैं लोग
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर छह साल से सरयू नदी पर पुल निर्माण चल रहा है। इससे लोगों को बड़हलगंज में जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बड़हलगंज के पटना चौराहे पर रोजाना जाम लग रहा है। बुधवार को पुल पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि सरयू पुल का एक लेन नवंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। इससे दिसंबर के पहले हफ्ते में आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जंक्शन के पुनर्निर्माण के लिए छह कंपनियों ने दिखाई रुचि, 498 करोड़ रुपये आएगी लागत
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बड़हलगंज में कुरांव से मऊ जनपद के दोहरीघाट नई बाजार तक 12 किलोमीटर की लंबाई में बाईपास बना है। जिसमें 1250 मीटर लंबे सरयू पुल का काम चल रहा है। ओझौली के आगे सरयू पुल के लिए दोनों लेन पर 27-27 पिलर बने हैं। एलएचएस (लेफ्ट हैंड साइड) पर 26 पिलर का निर्माण हो चुका है। बड़हलगंज की तरफ शेष एक पिलर का काम हो रह है। उस पर सड़क बन गई है। दूसरे लेन का निर्माण 80 प्रतिशत हो चुका है।
बोले लोग
गोरखपुर से लेकर बड़हलगंज के बीच में कई जगह सड़क दोबारा बनाई जा रही है। बड़हलगंज के कुरांव से दोहरीघाट फोरलेन पर कई जगह निर्माण कार्य अधूरा है। - विनोद यादव, राहगीर।
फोरलेन का निर्माण पूरा होने पर लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे लंबे जाम से छुटकारा मिल जाएगा। हम लोगों को खुशी होगी कि यदि जनवरी से आवागमन शुरू हो जाए। - विंध्याचल जायसवाल, राहगीर।
इसे भी पढ़ें: नौसड़-पैड़लेगंज सिक्सलेन: हाईवे पर बढ़ी किचकिच तो गलियों में भी मचा कोहराम, सुकून-नींद सब हराम
हम लोग चाहते हैं कि जहां पर अंडरपास के किनारे सर्विस लेन नहीं बनी है उसका काम पूरा कराया जाए। इसके अलावा जहां पर अगल-बगल से हाईवे पर चढ़ते हैं, उसका काम भी पूरा हो।- विनय शाही, बड़हलगंज।
एनएचएआई टीम लीडर वाईपी जौहरी ने कहा कि सरयू नदी पर बन रहे पुल का काम दिसंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। जैसे ही पुल का काम हो जाएगा। दोहरीघाट बाईपास पर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। फोरलेन का अधिकांश काम हो चुका है। जनवरी में सड़क पर आवागमन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।