{"_id":"6234148a8741af1d06642e33","slug":"water-crisis-started-with-rise-in-mercury-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पारा चढ़ने के साथ शुरू हुआ पानी का संकट, छूटने लगा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पारा चढ़ने के साथ शुरू हुआ पानी का संकट, छूटने लगा पसीना
Fri, 18 Mar 2022 10:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:41 AM IST
सार
जलकल सहायक अभियंता सौरभ सिंह ने कहा कि रुस्तमपुर इलाके में पानी की समस्या नहीं है। ठेकेदार को भेजकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारा चढ़ने के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। वहीं, कुछ इलाकों में पिछले तीन माह से जल संकट बना हुआ है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को बाजार से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
नथमलपुर इलाके में जल निगम ने पानी की नई पाइपलाइन बिछाई है, लेकिन कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। कौड़ियहवा इलाके के बाद एमपी पॉलिटेक्निक चौराहे के पास के इलाके में भी कई महीने से पेयजल की दिक्कत बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शुरुआत में कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति ठीक से हुई, बाद में बाधित हो गई।
महीने में तीन से चार दिन ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र के विक्रांत तिवारी का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी गई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि पानी की आपूर्ति नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। पीने के लिए पानी खरीदना पड़ता है। वहीं, रुस्तमपुर वार्ड के आजाद नगर पूर्वी में भी पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
जलकल सहायक अभियंता सौरभ सिंह ने कहा कि रुस्तमपुर इलाके में पानी की समस्या नहीं है। ठेकेदार को भेजकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
जल निगम सहायक अभियंता राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि नथमलपुर क्षेत्र के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति में दिक्कत है। प्रेशर नहीं बन पाने से अंतिम सिरे तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नगर निगम के साथ मिलकर समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। होली के बाद नए सिरे से समस्या ढूंढकर दूर किया जाएगा।