{"_id":"65074f237aef500cbf085e44","slug":"warriors-demonstrated-bravery-and-art-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-309038-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: योद्धाओं ने किया शौर्य व कला का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: योद्धाओं ने किया शौर्य व कला का प्रदर्शन
विज्ञापन
योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति की ओर से आयोजित परीक्षा में 136 ने लिया भाग, 85 सफल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भारतीय शौर्यकला की संस्था योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति के मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षुओं की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा रविवार को बशारतपुर स्थित एक लाॅन में हुई। महानगर के सात योद्धा क्लबों के 136 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा में भाग लेते हुए अपने शौर्य व कला का प्रदर्शन किया। इसमें 85 सफल रहे।
मुख्य अतिथि सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने चार सफल प्रशिक्षुओं को ब्राउन, आठ को पर्पल, चार को ब्लू, नौ को ग्रीन, 24 को ऑरेंज और 36 को येलो बेल्ट प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने भारत को मार्शल आर्ट्स की जन्मभूमि बताते हुए इसे सरकारी मान्यता दिलाने के साथ-साथ मार्शल आर्ट को कैरियर व रोजगार से जोड़ने के लिए योगा की भांति मार्शल आर्ट सर्टिफिकेशन बोर्ड गठित करने की भारत सरकार से मांग की। मार्शल आर्टिस्टों ने इसका जोरदार समर्थन करते हुए इसके लिए सड़क पर उतरने का ऐलान किया। कार्यक्रम का संचालन योद्धा मार्शल आर्ट्स की महिला प्रमुख अनुप्रिया आनंद ने किया।
इसके पूर्व योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम किशुन की देखरेख में महानगर की सात शाखाओं के योद्धाओं ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर लोगों को भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, अनुराग कुमार गौड़, भोला शंकर साहनी, भरत मझवार व कनकलता मिश्रा ने किया। आभार ज्ञापन संरक्षक अजय मिश्रा ने किया। इस दौरान मोहन आनंद आजाद, अनामिका आनंद, सृजन श्रीवास्तव, वैभव त्रिपाठी, पूनम श्रीवास्तव, मदन राजभर गौरांश अग्रहरि, तनिष मसीह, नव्या, तमन्ना श्रीवास्तव, साहिब राम आदि मौजूद रहे।