{"_id":"627cc27e994a5e6bb9071251","slug":"wall-of-two-houses-fell-down-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भरभरा कर गिर गई दो आवासों की दीवार, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भरभरा कर गिर गई दो आवासों की दीवार, बाल-बाल बचे लोग
Thu, 12 May 2022 01:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 May 2022 01:47 PM IST
सार
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक शंभू सिंह ने कहा कि जटेपुर कॉलोनी में कई मकान जर्जर हैं। कुछ दिन पहले आवास संख्या 160 ए की छत गिर गई थी। रेल अधिकारियों की लापरवाही से रेलकर्मियों की जान जा सकती है।
विज्ञापन
गोरखपुर जटेपुर रेलवे कॉलोनी में दीवारें भरभरा कर गिर गईं।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के जटेपुर रेलवे कॉलोनी में मंगलवार की देर रात दो आवासों की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार आंगन की ओर गिरी। गनीमत रही कि रात में लोग सोने चले गए थे, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। जर्जर आवास की मरम्मत के लिए छह महीने से रेलकर्मी मांग कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक जटेपुर कॉलोनी में आवास संख्या एल 23 ए में वीर बहादुर सिंह यादव और एल 23 बी में सत्येंद्र पांडेय रहते हैं। दोनों आवासों की पीछे की चहारदीवारी जर्जर थी। बीते फरवरी में ही दोनों रेलकर्मियों ने विभाग को लिखित जानकारी देकर मरम्मत कराने का अनुरोध किया था।
सत्येंद्र के मुताबिक रात करीब 11 बजे चहारदीवारी आंगन की ओर गिर गई। जिस जगह गिरी थी, उसी के पास बाथरूम है और आंगन भी। दीवार गिरने की जानकारी जब अधिकारियों को दी गई तो बुधवार सुबह निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
उधर, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक शंभू सिंह ने कहा कि जटेपुर कॉलोनी में कई मकान जर्जर हैं। कुछ दिन पहले आवास संख्या 160 ए की छत गिर गई थी। रेल अधिकारियों की लापरवाही से रेलकर्मियों की जान जा सकती है।