{"_id":"652f68268cf88b852b0705d8","slug":"vrs-given-to-chief-material-manager-of-north-eastern-railway-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे: रेलवे बोर्ड के निर्देश पर की गई कार्रवाई, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक को वीआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे: रेलवे बोर्ड के निर्देश पर की गई कार्रवाई, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक को वीआरएस
Wed, 18 Oct 2023 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:39 AM IST
सार
सूक्ति एसोसिएट फर्म के प्रोपराइटर प्रणव त्रिपाठी की शिकायत पर सीबीआई ने प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी को गोरखपुर के कौवाबाग स्थित बंगला नंबर 23 से तीन लाख रुपये घूस लेते पकड़ा था। तीन दिन तक रिमांड पर रखने के बाद सीबीआई ने उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने रेलवे में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी को रेलवे बोर्ड ने अनिवार्य रूप से बीआरएस दे दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। वह वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। गोरखपुर में पिछले साल उनकी तैनाती हुई थी। सीबीआई ने उन्हें पिछले दिनों घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। हालांकि अफसर इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
सूक्ति एसोसिएट फर्म के प्रोपराइटर प्रणव त्रिपाठी की शिकायत पर सीबीआई ने प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी को गोरखपुर के कौवाबाग स्थित बंगला नंबर 23 से तीन लाख रुपये घूस लेते पकड़ा था। तीन दिन तक रिमांड पर रखने के बाद सीबीआई ने उन्हें जेल भेज दिया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मेहमान बनकर पहुंची आयकर की टीम...घर में प्रवेश करते ही मोबाइल लिए कब्जे में
विज्ञापन
विजिलेंस जांच के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के एक अफसर सहित पांच रेलकर्मियों पर पहले ही स्थानांतरण की गाज गिर चुकी है। कोविड काल में एक ही एजेंसी से दवाइयों व उपकरणों की खरीद की शिकायत के बाद अप्रैल में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक भी दूसरे जोन में स्थानांतरण हो गया था। इस प्रकरण को लेकर विभाग में हड़कंप मचा है। जानकारों का कहना है कि कुछ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।