फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If those who do 'advance booking' of votes do not get tickets, then the odds are fixed

वोटों की ‘एडवांस बुकिंग’ करने वालों को टिकट नहीं मिला तो रार तय

Tue, 06 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
If those who do 'advance booking' of votes do not get tickets, then the odds are fixed
वोटों की ‘एडवांस बुकिंग’ करने वालों को टिकट नहीं मिला तो रार तय
विज्ञापन

16 विकास खंडों में चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है सपा
विनोद कुमार तिवारी
देवरिया। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव की तारीख घोषित होते ही हर विकास खंडों में वोटों की एडवांस बुकिंग करने वालों की धड़कनें बढ़ गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी लोग टिकट के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। ये लोग वोटरों को साधने में भारी-भरकम रकम भी दांव पर लगा चुके हैं। सोमवार की देर शाम तक भाजपा के अवराचौरी कार्यालय में प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने को लेकर मंथन होता रहा। टिकट जिसे भी मिले लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि वोटों की एडवांस बुकिंग करने वालों को टिकट नहीं मिला तो रार होनी तय है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ब्लाक प्रमुख का चुनाव बेहद अहम है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर करारी हार के बाद सपा ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपना दमखम लगाएंगी। सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि देवरिया सदर, बैतालपुर, भटनी सहित चार विकास खंडों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई हैं। सपा सभी विकास खंडों में चुनाव लड़ेगी। उधर भाजपा से टिकट पाने की उम्मीद में हर विकास खंड में संभावित उम्मीदवार टिकट के लिए पूरा जोर लगाएं हुए हैं। भाजपा के नेता अलग-अलग गुटों में बंटकर अपने स्तर से टिकट फाइनल कर चुनाव लड़ने की कुछ को हरी झंडी दे चुके हैं। चर्चा है राजनीतिक ठेकेदारों ने लेन-देन भी किया है। सच्चाई जो भी हो इस मुद्दे पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वोटों की एडवांस बुकिंग करने वाले संभावित प्रत्याशी चुनाव के बाद से ही बीडीसी सदस्यों से संपर्क करने में जुटे हैं। खास बात यह है कि वोटों के लिए भारी-भरकम भी खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन

उधर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही अपने बेटे सुव्रत शाही को पथरदेवा से एवं राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद अपनी बहू को गौरीबाजार से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनवाने के जुगाड़ में जुट गए हैं। रामपुर कारखाना से एसटीएफ के एक अधिकारी अपनी पत्नी रितू शाही के लिए दमखम लगाए हैं। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा भी कुछ सीटों पर नजर रखें हैं। भाजपा विधानसभा क्षेत्र में जातीय समीकरणों को देखते हुए ब्लाक प्रमुख का टिकट देने का मंथन कर रही हैं। जिले के एक ब्लाक प्रमुख का टिकट किसी न किसी यादव जाति के प्रत्याशी को दिए जाने की चर्चा हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जातीय समीकरणों से किनारा कर जिस तरीके से यादवों ने भाजपा का साथ दिया है उससे ऐसी संभावना बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अंर्तयामी सिंह का कहना है कि जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
तीन विकास खंडों में एक- एक और 13 में तय हुआ दो - दो नाम
देवरिया। भाजपा अवराचौरी कार्यालय पर देर शाम तक हुई बैठक में ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर हुए मथंन में पथरदेवा, भागलपुर और भटनी से प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गई। वहीं 13 विकास खंडों से दो - दो नाम तय हुआ। जिसे लेकर जिला प्रभारी त्रयंबक नाथ त्रिपाठी गोरखपुर गए। क्षेत्रीय बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि बैठक में तीन विधायक, दो महामंत्री, जिलाध्यक्ष के साथ ही जिले के प्रभारी व प्रदेश मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed