{"_id":"696d29926481218f6d0d5d04","slug":"volleyball-ners-roli-wins-silver-medal-for-indian-railways-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1202077-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाॅल : भारतीय रेलवे को एनईआर की रोली ने दिलाया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाॅल : भारतीय रेलवे को एनईआर की रोली ने दिलाया रजत पदक
विज्ञापन
गोरखपुर। एनई रेलवे गोरखपुर की महिला वालीबॉल खिलाड़ी रोली पाठक ने वाराणसी में आयोजित सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे की टीम को रजत पदक दिलाया। प्रतियोगिता में रोली ने भारतीय रेलवे की ओर से प्रतिभाग किया और पूरे टूर्नामेंट में अपने उत्कृष्ट खेल से टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। भारतीय रेलवे की टीम उपविजेता रही।
जिला वालीबॉल संघ गोरखपुर के सचिव बैजनाथ मिश्र ने बताया कि रोली पाठक एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और बीते तीन वर्षों से लगातार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।