फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vithika Mathur elected president and Shalini Das elected secretary

Gorakhpur News: विथिका माथुर अध्यक्ष व शालिनी दास चुनी गई सचिव

Wed, 24 May 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vithika Mathur elected president and Shalini Das elected secretary
विथिका माथुर अध्यक्ष व शालिनी दास चुनी गई सचिव
एसोसिएशन ऑफ मेसोनिक लेडीज का 17वां स्थापना दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विथिका माथुर एसोसिएशन ऑफ मेसोनिक लेडीज की अध्यक्ष चुनी गईं। बुधवार को निपाल लॉज में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के 17वें स्थापना दिवस पर नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। कार्यकारिणी में अध्यक्ष विथिका माथुर, सचिव शालिनी दास, सचिव शालिनी दास, कोषाध्यक्ष आशा कंडेल और उपाध्यक्ष हेमा जायसवाल एवं अनीता श्रीवास्तव को शपथ दिलाई गई। इसके पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष पूनम खुल्लर ने अपने कार्यकाल के उपलब्धियों की चर्चा की। सभी सदस्यों को पूरे वर्ष सहयोग के लिए आभार जताया। निर्वाचित अध्यक्ष विथिका माथुर का परिचय क्लब की वरिष्ठ सदस्य डॉ. उषा कुमार द्वारा कराया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्याओं से सहयोग की अपेक्षा की। चुनाव कार्य चुनाव अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नव निर्वाचित मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव लॉज निपाल नं-38 के अध्यक्ष विकल्प त्रिपाठी, सचिव आलोक श्रीवास्तव, नीरज अस्थाना, हरिनंदन श्रीवास्तव, मंकेश्वर नाथ पांडेय के अलावा अन्य क्लबों की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed