फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Visit the four Jyotirlingas by Swadesh Darshan train, for the first time, the facility of paying the fare in i

Indian Railway: स्वदेश दर्शन ट्रेन से करिए 4 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन, पहली बार किश्त में किराया देने की सुविधा

Sun, 18 Sep 2022 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Sep 2022 12:12 PM IST
सार

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन 22 अक्तूबर को वापस आएगी। सात रात्रि एवं आठ दिन के पैकेज का पैकेज का शुल्क 15,150 रुपये है। इसके अंन्तगत ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा द्वारिकाधीश मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त द्वारिका स्थित शिवराजपुर बीच की सैर भी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Visit the four Jyotirlingas by Swadesh Darshan train, for the first time, the facility of paying the fare in i
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योर्तिलिंगों का दर्शन के इच्छुक लोगों के लिए काम की खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) कम किराए पर चार ज्योर्तिलिंगों का दर्शन कराएगा। इसके लिए गोरखपुर से 15 अक्तूबर की सुबह स्वदेश यात्रा ट्रेन रवाना होगी। खास बात यह है कि पहली बार किश्तों में किराया देने की सुविधा मिलेगी। प्रति माह 536 रुपये ईएमआई आएगा। 
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन 22 अक्तूबर को वापस आएगी। सात रात्रि एवं आठ दिन के पैकेज का पैकेज का शुल्क 15,150 रुपये है। इसके अंन्तगत ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा द्वारिकाधीश मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त द्वारिका स्थित शिवराजपुर बीच की सैर भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन


ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर के अलावा वाराणसी, प्रयागराज के संगम, लखनऊ, और झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से होगी। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बस से तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल के बच्चों की यात्रा निशुल्क 
स्वदेश दर्शन ट्रेन में अगर किसी के साथ पांच साल तक बच्चे हैं, तो उनकी यात्रा फ्री होगी। ट्रेन में 18 स्लीपर कोच लगेंगे, जिसमें 824 यात्री सफर करेंगे। प्रत्येक कोच में दो अटेंडेंट रहेंगे। 


वेबसाइट पर भी बुकिंग
इच्छुक व्यक्ति पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते है।

बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क
गोरखपुर : 8595924320/8595924273 
लखनऊ : 8287930902 / 8287930908/8287930909
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed