{"_id":"65a5abb5c558b6f9970d8534","slug":"vinod-upadhyay-was-murdered-congress-will-fight-for-justice-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-434796-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विनोद उपाध्याय की हत्या की गई, कांग्रेस लड़ेगी न्याय की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विनोद उपाध्याय की हत्या की गई, कांग्रेस लड़ेगी न्याय की लड़ाई
विज्ञापन
विनोद उपाध्याय के परिवार वालो से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रद
शहर में आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने परिजनों से बात कर ली मामले की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार की शाम को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने धर्मशाला बाजार स्थित विनोद के घर पहुंचकर पत्नी व बेटे का हाल जाना। प्रदेश प्रभारी ने इसे सुनियोजित घटना बताते हुए कहा कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या का मामला है। पार्टी इस मामले को लेकर न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेगी।
मंगलवार को कांग्रेस का जोनल सम्मेलन होना है, जिसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य वरिष्ठ नेता गोरखपुर आए हैं। रात करीब साढे आठ बजे प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत कई नेता विनोद के घर पहुंचे और पत्नी व बच्चों से मामले की जानकारी ली।
नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार का न्यायालय पर भरोसा नहीं है। आरोप लगाया कि अपराधियों के मामले में कानूनी कार्रवाई की बजाय हत्या की जा रही है। निर्दोष लोगों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं के घर सीबीआई और ईडी छापा मार रही है। नेताओं ने कहा कि ऐसे पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ही राहुल गांधी ने न्याय यात्रा शुरू की है। विनोद के परिजनों को भी न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, केशव चंद यादव, महासचिव अमरेंद्र मल्ल, निर्मला पासवान, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -