फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vinayak Chaturthi Today Celebration in Gorakhpur

Vinayaka Chaturthi December 2021: विनायक चतुर्थी कल, श्रद्धालु भगवान गणेश को करेंगे प्रसन्न

Tue, 07 Dec 2021 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 10:42 AM IST
सार

पंडित शरद चंद्र मिश्रा के अनुसार, हिंदू धर्म में किसी भी कार्य की सफलता के लिए सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का व्रत और पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन
Vinayak Chaturthi Today Celebration in Gorakhpur
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विनायक चतुर्थी मंगलवार को मनाई जाएगी। श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करेंगे। वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार शाम चार बजकर 22 मिनट तक वृद्धि योग पश्चात ध्रुव योग है। इस योग में पूजन-अर्चन करने से श्रद्धालुओं को हर कार्य में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्रा के अनुसार, हिंदू धर्म में किसी भी कार्य की सफलता के लिए सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का व्रत और पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भक्तों को सुख, समृद्धि और यश प्राप्ति होती है। वह सभी संकट से दूर करते हैं।  

विज्ञापन


विनायक चतुर्थी पूजा विधि

पं. बृजेश पांडेय के अनुसार इस दिन स्नानादि के निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजन सामग्री पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि एकत्रित कर क्रमश: भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करें। मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। पूजा के उपरांत सभी देवी-देवताओं का स्मरण करें। पूजा के अंत में गणेशजी की आरती करें, फिर प्रसाद का वितरण करें। अगले दिन दान-पुण्य कर व्रत का पारण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed