फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Village Head father murdered in electoral rivalry in maharajganj

महराजगंज: चुनावी रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि के पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 04:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कोठीभार (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोठीभार (महराजगंज)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Village Head father murdered in electoral rivalry in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीसोखोर में शुक्रवार की सुबह चुनावी रंजिश को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के पिता की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ निचलौल के मान-मनौव्वल पर जाम समाप्त हुआ। वहीं पीड़ित परिवार वालों ने लिखित तहरीर देकर घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
ग्राम सभा बीसोखोर निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ग्राम सभा बीसोखोर निवासी कुछ लोग हमारे दरवाजे के सामने आकर दीवार पर हमारी पत्नी जो ग्राम सभा की प्रधान हैं, उनके खिलाफ विवादित स्लोगन लिख रहे थे। जिसे देखकर हमारे पिता नंद प्रजापति इनका विरोध करते हुए स्लोगन को दीवार से मिटाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लोगन को दीवार से मिटाते देख उक्त आरोपी भड़क उठे और नंद प्रजापति को मारने पीटने लगे। साथ हा उन्हें उठाकर सड़क पर पटक दिया। जिससे वह अचेत हो गए। आनन फानन में घायल नंद को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नंद की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कटहरी पेट्रोल पंप के सामने करीब एक घंटे तक सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ निचलौल देवेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अमरजीत यादव के मान मनौव्वल के करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

 
प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अमरजीत यादव ने बताया कि आरोपी प्रमोद शर्मा, आलोक शर्मा, नीरज शर्मा, आशीष शर्मा, पुनीत शर्मा, सुशील शर्मा व लवकुश पांडेय के खिलाफ बलवा मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed