फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Village head escaped from being duped by ignorance of PD and BDO

प्रमुख सचिव बनकर 20 ग्राम प्रधानों से करने वाला था ठगी, फोन पर बोला- 'लड़की की शादी है'

Tue, 20 Oct 2020 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Oct 2020 01:27 PM IST
सार

  • पीडी और बीडीओ की नादानी से ठगी का शिकार होने से बचे ग्राम प्रधान
  • प्रधानों ने डीएम, सीडीओ से की शिकायत, दर्ज होगा केस

विज्ञापन
Village head escaped from being duped by ignorance of PD and BDO
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रमुख सचिव बनकर एक शख्स ने करीब 20 ग्राम प्रधानों से रुपये मांगे। गनीतम कहिए कि उन्होंने रुपये देने से पहले डीएम और सीडीओ से बात कर ली।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
विकास विभाग के अधिकारियों की नादानी के चलते भागलपुर विकास खंड के 20 से अधिक ग्राम प्रधान धोखाधड़ी का शिकार होने से बच गए। डीआरडीए के पीडी और खंड विकास अधिकारी पर विश्वास कर ग्राम प्रधानों ने जब फोन किया तो उसने अपने को प्रमुख सचिव वन बताते हुए पैसे मांगे।
विज्ञापन


कहा कि एक गरीब लड़की की शादी करानी है। आप लोग राजेश राम के खाते में पैसा डाल दें। उसने गांव के लिए चार आवास देने का प्रलोभन दिया। उधर, डीएम अमित किशोर का कहना है कि मामले में जांच बैठा दी गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोमवार को दोपहर में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि कमिश्नर गोरखपुर के यहां से बोल रहा हूं। बीडीओ भागलपुर से कहिए कि लखनऊ से सचिव आएं हैं, उनसे बात करें। पीडी ने बिना किसी जांच पड़ताल के खंड विकास अधिकारी भागलपुर मीना सिंह को फोन कर दिया।

 

आवास का दिया प्रलोभन

उन्होंने कहा कि उक्त नंबर पर सभी प्रधानों से बोलिए बात करें। खंड विकास अधिकारी ने बिना उच्चाधिकारियों को संज्ञान में मामला लाए बगैर अपने लिपिक को लगा दिया। लिपिक ने ग्राम प्रधानों से कहा कि आप लोग सीधे प्रमुख सचिव वन से बात करें। ग्राम प्रधान गोड़वली, पिपरा बांध  सहित कई ग्राम प्रधानों ने कथित सचिव को फोन नंबर 9651109900 पर फोन किया।

सभी से बताया कि लखनऊ से सचिव बोल रहा हूं। एक गरीब की लड़की की शादी मंगलवार को है। पहले तो उसने पूछा कि आप लोग कितना कर सकते हो तो किसी ने 1100 कहा, तो उसने कहा कि हम समझे की आप प्रधान है दस से 15 हजार देना चाहिए।

प्रधान ने कहा कि आप कह रहे हैं तो पांच हजार रुपये दे दूंगा तो उसने राजेश राम के खाता नंबर 35898266334 में रुपये भेजने को कहा। साथ ही गांव के लिए चार आवास देने की बात कहीं। इस पर कई प्रधान को शक हुआ तो उन्होंने डीएम और सीडीओ से बात की। अधिकारियों ने मना किया तो 20 से अधिक ग्राम प्रधान ठगी का शिकार होने से बच गए।

भागलपुर के बीडीओ मीना सिंह का कहना है कि पीडी साहब का फोन आया। वही सचिव का फोन नंबर दिए और प्रधानों से बात कराने की बात बोले। उधर पीडी डीआरडीए का कहना है कि उनके पास फोन करने वाले ने कहा कि कमिश्नर के यहां से बोल रहा हूं। यहां एक सचिव आएं है। उनका नंबर यह है। भागलपुर के प्रधानों से बोलिए उनके नंबर पर बात करें।

डीएम अमित किशोर ने कहा कि पूरे मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई है। फोन करने वाले का विवरण निकाल लिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed