फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: दूल्हे के सामने वरमाला के दौरान प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग, वीडियो वायरल

Sat, 04 Dec 2021 07:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 07:46 PM IST
सार

दूल्हे के सामने एक युवक ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। परिजनों ने जब पुलिस बुलाई तो वह भागकर अपने घर चला गया। बड़ी देर तक मान मनौव्वल करके दुल्हन से शादी कर दूल्हा विदा कराकर ले गया।

विज्ञापन
Video viral after lover filled vermilion in bride at gorakhpur
प्रेमी द्वारा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो वायरल हो गया। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार की रात को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात वरमाला के दौरान उस वक्त बराती-घराती हतप्रभ रह गए, जब स्टेज पर ही प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।



 इसके बाद दोनों एक-दूसरे से लिपट गए। मामला बिगड़ते देख दुल्हन के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने देर रात तक पंचायत के बाद ग्राम प्रधान और दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की मदद से मामले को सुलझाया। बृहस्पतिवार सुबह दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया।  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Video viral after lover filled vermilion in bride at gorakhpur
शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक युवक और युवती में प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ महीनों पहले युवक बाहर कमाने चला गया। इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। युवक को जब प्रेमिका की शादी की बात पता चली तो दो दिन पहले वह गांव लौट आया। एक दिसंबर को लड़की की शादी में वरमाला के दौरान प्रेमी ने यह अप्रत्याशित कदम उठाया।

 

Video viral after lover filled vermilion in bride at gorakhpur
जयमाल के दौरान पहुंचा था युवक। - फोटो : अमर उजाला।

वह जब विवाह स्थल पर पहुंचा तो जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी थी। फोटो सेशन चल रहा था कि वह स्टेज पर पहुंच गया और वह सब कुछ कर डाला, जिसकी किसी को सपने मेें आशा नहीं रही होगी। दुल्हन ने भी उसका साथ दिया, मगर लड़की के घरवाले नहीं पसीजे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Video viral after lover filled vermilion in bride at gorakhpur
प्रेमी स्टेज पर पहुंचे ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। - फोटो : अमर उजाला।

लड़की के परिजनों ने पुलिस बुला ली।  दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। वहीं प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्रेम का खुमार उतर गया। वह बैकफुट पर आ गया और अपने घर चला गया।

विज्ञापन
Video viral after lover filled vermilion in bride at gorakhpur
प्रेमी ने दुल्हन की मांग भरी तो दूल्हा सन्न रह गया। - फोटो : अमर उजाला।
इसी बीच लड़की और दूल्हा पक्ष के संभ्रांत लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी हुई। सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर अपने घर चला गया। शादी में हुई इस घटना की चर्चा आसपास के क्षेत्र में खूब है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed