फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of warden of sports hostel getting massage from minor player in Deoria goes viral

Video: खेल छात्रावास के वार्डेन का नाबालिग खिलाड़ी से मालिश करवाने का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित

Wed, 08 Feb 2023 09:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 Feb 2023 09:50 PM IST
सार

वायरल वीडियो में एक लड़का एक शख्स की पीठ पर मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं छात्रावास के एक खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि वह उससे मालिश कराते हैं और उसके घर से फोन आने पर बात नहीं कराते। साथ ही अपशब्दों का भी प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन
Video of warden of sports hostel getting massage from minor player in Deoria goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

देवरिया स्थित रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट व वालीबाल छात्रावास के वार्डेन का नाबालिग खिलाड़ी से मालिश कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे लेकर बुधवार को चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस मामले की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। 

विज्ञापन

स्टेडियम में पिछले दस साल से क्रिकेट व वालीबॉल का छात्रावास खेल निदेशालय की ओर से संचालित हो रहा है। इसमें क्रिकेट के 25 व वालीबॉल में 15 खिलाड़ी हैं। इनका सिलेक्शन प्रदेश स्तरीय चयन के बाद यहां हुआ है। वायरल वीडियो में एक लड़का एक शख्स की पीठ पर मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छात्रावास के एक खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि वह उससे मालिश कराते हैं और उसके घर से फोन आने पर बात नहीं कराते। साथ ही अपशब्दों का भी प्रयोग करते हैं। खिलाड़ी का यह भी कहना है कि उसे चोट लगी है, इसके बावजूद उसे घर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। क्रिकेट कोच अब्दुल अहद द्वारा प्रशिक्षु से मालिश कराने को लेकर एसडीएम सदर सौरभ सिंह की अध्यक्षता में त्रि सदस्यीय जांच समितिटीम का गठन किया गया है। जो तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देगी। समिति में सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को नामित किया गया है। -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed