{"_id":"62bbfec4caf26e4d8e452597","slug":"vicious-crook-ran-away-by-snatching-mobile-phone-from-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: महिला से मोबाइल फोन छीनकर भागने वाला निकला शातिर बदमाश, ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: महिला से मोबाइल फोन छीनकर भागने वाला निकला शातिर बदमाश, ऐसे हुआ गिरफ्तार
Wed, 29 Jun 2022 12:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:57 PM IST
सार
एसपी सिटी ने इसे लेकर अभियान चलाया है। पुलिस पिछले दो महीने में बीस से ज्यादा बाइक, चार पहिया वाहन और ऑटो बरामद कर चुकी है। एसपी सिटी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने चोरी की सात बाइक और 12 मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, सोमवार को एक महिला का मोबाइल फोन छीनकर युवक भाग रहा था। शोर मचाने पर सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ दूरी पर ही आरोपी को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह शातिर चोर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सात बाइक, मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान रायगंज उत्तरी निवासी साहेब के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि राजघाट के तुर्कमानपुर में फोन पर बात कर रही महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन कर युवक भाग रहा था। महिला के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मौजूद पुलिस टीम ने आरोपित को बर्फखाना बैकुंठधाम घाट मोड़ से पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में उसने चोरी की सात बाइक और 12 मोबाइल बरामद कराई। वह शातिर बदमाश है। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है। उसपर राजघाट, बेलीपार और कोतवाली थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
वाहनों चोरों पर शिकंजा कस रहे एसपी सिटी
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई वाहन चोरों पर शिकंजा कस रहे हैं। वाहनों चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का ही असर रहा है कि चार पहिया से लेकर बाइक तक पुलिस बरामद करने में सफल रही है। नहीं तो केस दर्ज करने के बाद पुलिस भूल जाती थी और पीड़ित भी चार्जशीट लगाने के लिए थाने का चक्कर काटता था, ताकि उसे इंश्योरेंस का रुपया मिल सके।एसपी सिटी ने इसे लेकर अभियान चलाया है। पुलिस पिछले दो महीने में बीस से ज्यादा बाइक, चार पहिया वाहन और ऑटो बरामद कर चुकी है। एसपी सिटी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।