Chhath 2023: आज और कल राजघाट की ओर नहीं जाएंगे वाहन, शहर आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर
रविवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और सोमवार को भोर में दो बजे से सुबह 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। सभी प्रकार के एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन या अन्य इमरजेंसी वाहन को डायवर्जन से मुक्त रखा जाएगा।
विस्तार
रविवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और सोमवार को भोर में दो बजे से सुबह 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। सभी प्रकार के एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन या अन्य इमरजेंसी वाहन को डायवर्जन से मुक्त रखा जाएगा।
इधर से गुजरेंगे बड़े वाहन
-वाराणसी, आजमगढ़, मऊ व बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन को बाघागाड़ा से डायवर्ट किया जायेगा, ये वाहन रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
- कुशीनगर से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
- देवरिया से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहां फोरलेन, देवरिया बाईपास, हनुमान मंदिर तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। गोरखपुर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
यहां प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
- अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाली रोडवेज एवं प्राइवेट बस इंडियन ऑयल टैंकर एवं गैस टैंकर को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता होने पर अन्य चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
- नौसड़ चौराहा से टीपीनगर चौराहा की तरफ भारी वाहन एवं बसे प्रतिबंधित रहेगें। ये वाहन बाधागाड़ा, रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर अन्य चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक चार पहिया वाहन, ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन, ऑटो एवं ई रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ से जाने वाले भारी वाहन व रोडवेज की बसे प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कौवाबाग, असुरन, खजांची चौराहा, फर्टिलाइजर, बरगदवां होते हुए जाएंगे।