फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vande Bharat will run from Gorakhpur to Agra Fort, proposal to run it six days a week

NER मुख्यालय ने भेजा प्रस्ताव: गोरखपुर से आगरा फोर्ट के बीच 6 दिन चलेगी वंदे भारत, दोपहर में पहुंचेगी आगरा

Tue, 05 Aug 2025 11:46 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 11:46 AM IST
सार

मरम्मत संबंधी दिक्कतों को देखते हुए अभी जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 5:15 बजे इस ट्रेन को गोरखपुर स्टेशन से चलाने की योजना है। ट्रेन दोपहर 1:50 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
Vande Bharat will run from Gorakhpur to Agra Fort, proposal to run it six days a week
 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोको शेड बनाने का रास्ता साफ होने के बाद अब गोरखपुर से आगरा फोर्ट के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना पर मंथन शुरू हो गया है। एनईआर मुख्यालय से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। गोरखपुर से साढ़े आठ घंटे में यह ट्रेन आगरा फोर्ट पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने पर लखनऊ के लिए एक और खास ट्रेन मिल जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर-प्रयागराज और गोरखपुर-पटना के बीच अभी वंदे भारत ट्रेन संचालित है। इस ट्रेन की मरम्मत के लिए आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के पास लोकोशेड बनाने का प्रस्ताव है। लोको शेड बन जाने पर ट्रेन की मरम्मत में सुविधाजनक होगी। इधर, गोरखपुर से आगरा के बीच वंदे भारत चलाने की आ रही मांग को देखते हुए एनईआर प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


इसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सोमवार को रेलवे बोर्ड के साथ ही सभी संबंधित रेलवे को भी प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलते ही वंदे भारत का संचलन शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत
मरम्मत संबंधी दिक्कतों को देखते हुए अभी जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 5:15 बजे इस ट्रेन को गोरखपुर स्टेशन से चलाने की योजना है। ट्रेन दोपहर 1:50 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed