फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Valentine Day 2021 Special February month dedicated to love in Indian tradition

भारतीय परंपरा में प्रेम को समर्पित यह पूरा महीना, प्यार नहीं बगावत के रूप में दर्ज है वैलेंटाइन डे

Sun, 07 Feb 2021 05:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Feb 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2021 Special February month dedicated to love in Indian tradition
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pexels
जहां फरवरी महीने में 14 तारीख को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे से शुरू हुआ सफर वेलेंटाइन वीक तक जा पहुंचा है। वहीं भारतीय परंपरा में प्रेम का यह महीना पूरे माह मनाए जाने की परंपरा रही है। वसंत पंचमी के दिन से प्रकृति का कण-कण वसंत ऋतु के आगमन में आनंद और उल्लास से गा उठता है। मौसम भी अंगड़ाई लेता हुआ अपनी चाल बदलकर मद-मस्त हो जाता है। प्रकृति फिर से नया श्रृंगार करती है।
विज्ञापन

 
वसंत पंचमी को मदनोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। कामदेव का ही दूसरा नाम है मदन। इस अवसर पर ब्रजभूमि में भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रास उत्सव को मुख्य रूप से मनाया जाता है। औषध ग्रंथ चरक संहिता में उल्लेखित है कि इस दिन कामिनी और कानन में अपने आप यौवन फूट पड़ता है। हर्षवर्धन के बाद तक, अर्थात सातवीं-आठवीं शताब्दी तक वसंतोत्सव मनाए जाने के प्रमाण हैं।
विज्ञापन

 
वसंतोत्सव! वसंत के दिनों में एक महीने का उत्सव, जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियां अपनी इच्छा से अपना जीवनसाथी चुनती थीं और समाज उसे पूरी प्रतिष्ठा के साथ मान्यता देता था। कामशास्त्र में 'सुवसंतक' नामक उत्सव की चर्चा आती है। सुवसंतक वसंतावतार के दिन को कहते हैं। वसंतावतार अर्थात जिस दिन बसंत पृथ्वी पर अवतरित होता है। यह दिन वसंत पंचमी का ही है। 'मात्स्यसूक्त' और 'हरी भक्ति विलास' आदि ग्रंथों में इसी दिन को बसंत का प्रादुर्भाव दिवस माना गया है। इसी दिन मदन देवता की पहली पूजा का विधान है। कामदेव के पंचशर (शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध) प्रकृति संसार में अभिसार को आमंत्रित करते हैं। चैत्र कृष्ण पंचमी को वसंतोत्सव का अंतिम दिन रंग खेलकर रंग पंचमी के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार नहीं बगावत के रूप में दर्ज है वैलेंटाइन डे

वेलेंटाइन डे, हर साल मनाया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि वेलेंटाइन डे मनाने की परंपरा कहां से आई? क्या यह हमेशा प्यार और अच्छी भावनाओं के बारे में था? ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन नामक पुस्तक में हमें संत वेलेंटाइन का जिक्र हमें मिलता है। इस किताब के अनुसार रोम में तीसरी शताब्दी में सम्राट क्लॉडियस का शासन था और उनका मानना था कि विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है। उन्होंने आदेश जारी किया कि उनका कोई भी सैनिक और अधिकारी विवाह नहीं करेगा।

संत वेलेंटाइन ने इस क्रूर आदेश का विरोध किया। उन्हीं के आह्वान पर अनेक सैनिकों और अधिकारियों ने विवाह किए। बिशप वेलेंटाइन ने भी क्लॉडियस की इच्छा के खिलाफ जाकर गुप्त शादी कर ली। इसके लिए, वेलेंटाइन को जेल भेज दिया गया, जेल में रहते हुए उन्होंने जेलर की नेत्रहीन बेटी 'जैकोबस' को नेत्रदान किया व जेकोबस को एक पत्र लिखा, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था 'तुम्हारा वेलेंटाइन'।

आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी के दिन ही, संत वेलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया और तभी से उनकी याद में इस दिन को निःस्वार्थ प्रेम का संदेश फैलाने लिए मनाया जाता है।

विश्व में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है यह दिन

14 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से और अलग-अलग विश्वास के साथ मनाया जाता है। जहां चीन में यह दिन 'नाइट्स ऑफ सेवेन्स' प्यार में डूबे दिलों के लिए खास होता है, वहीं जापान व कोरिया में इस पर्व को 'वाइट डे' के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं, इन देशों में इस दिन से पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे व फूल देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। 19वीं सदी में अमेरिका ने इस दिन पर अधिकारिक तौर पर अवकाश घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed