{"_id":"5ef8a18ff916cf569a0f3bc1","slug":"uzbekistan-woman-cames-from-nepal-to-indian-border-sonouli-with-illegal-passport-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पासपोर्ट लेकर नेपाल से भारत में घुसी उज्बेकिस्तानी महिला, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पासपोर्ट लेकर नेपाल से भारत में घुसी उज्बेकिस्तानी महिला, भेजा गया जेल
Sun, 28 Jun 2020 07:27 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Jun 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान की महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल से सोनौली में प्रवेश करने वाली उज्बेकिस्तान की महिला के पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने पर आब्रजन अधिकारियों ने पकड़ लिया। महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि सोनौली सीमा पर आब्रजन अधिकारी जांच में जुटे थे। शनिवार की रात को एक महिला खुद को भारतीय बताने की कोशिश की। इस पर आब्रजन अधिकारियों को उसके बोलचाल, शारीरिक बनावट के आधार पर कुछ शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
इस दौरान उसने अपना पासपोर्ट दिखाया, जिसके बाद कलई खुल गई। आरोपी महिला नरगिजाखोन ऑप्टामारोडोना निवासी फरगाना रीजन उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। उसके पासपोर्ट की वैद्यता 4 अगस्त 2019 को खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
महिला लॉकडाउन के पहले सोनौली के रास्ते नेपाल बीते 20 मार्च को गई थी। महिला ने ग्रेटर कैलाश निवासी सरबजीत दिल्ली से 2009 में विवाह किया है, जिससे इसका 5 वर्ष का एक बेटा भी है, इससे पहले महिला का एक उज्बेकिस्तान नागरिक से तलाक भी हुआ है, जिससे इसका 29 वर्ष का भी एक बेटा है।