{"_id":"6290610b327cf51da815f413","slug":"uttarakhand-police-took-former-pracharak-of-gayatri-parivar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गायत्री परिवार के पूर्व प्रचारक को ले गई उत्तराखंड पुलिस, दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में झूठी गवाही के आरोप में दर्ज है केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गायत्री परिवार के पूर्व प्रचारक को ले गई उत्तराखंड पुलिस, दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में झूठी गवाही के आरोप में दर्ज है केस
Fri, 27 May 2022 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 May 2022 10:56 AM IST
सार
इंस्पेक्टर गुलरिहा उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि हरगोविंद पर उत्तराखंड में केस दर्ज है। वारंट लेकर आई पुलिस साथ लेकर गई है। उसपर दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में झूठी गवाही देने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में झूठी गवाही देने के आरोप में उत्तराखंड पुलिस ने गायत्री परिवार के पूर्व प्रचारक हरगोविंद को बुधवार को गुलरिहा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि हरिगोविंद ने एक किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। बाद में किशोरी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उससे जबरन केस दर्ज कराया गया था। उत्तराखंड में दर्ज केस में हरगोविंद वारंटी थी। उधर, हरिगोविंद के भाई अनिल गुप्ता ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एडीजी गोरखपुर से शिकायत की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरगोविंद तिवारीपुर इलाके का रहने वाला है। वह गायत्री परिवार का प्रचारक और कार्यकर्ता रह चुका है। हरगोविंद पक्ष का कहना है कि छत्तीसगढ़ की एक युवती जो गायत्री परिवार की सेवादार थी, उसने परिवार के प्रमुख प्रणव पांड्या पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। दुष्कर्म की जीरो नंबर एफआईआर वर्ष 2018 में दिल्ली में दर्ज हुई थी। जिसे बाद में हरिद्वार की कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसमें युवती का 164 का बयान और वीडियो रिकार्डिंग हुई थी। बाद में युवती ने प्रार्थनापत्र देकर गुमराह कर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसी आधार पर उत्तराखंड पुलिस ने झूठी गवाही दिलवाने, मिथा साक्ष्य प्रस्तुत करने, आपराधिक साजिश की धारा में केस दर्ज किया था। पुलिस उसकी तलाश में गोरखपुर पहुंची तो सर्विलांस की मदद से पता चला कि बुधवार को वह गुलरिहा इलाके में है। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने गुलरिहा पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। मामले में इंस्पेक्टर गुलरिहा उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि हरगोविंद पर उत्तराखंड में केस दर्ज है। वारंट लेकर आई पुलिस साथ लेकर गई है।
विज्ञापन