{"_id":"6360b9d2266a4d45e3578d8f","slug":"used-to-give-fake-visa-on-pretext-of-sending-abroad-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: विदेश भेजने का झांसा देकर देता था फर्जी वीजा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: विदेश भेजने का झांसा देकर देता था फर्जी वीजा, गिरफ्तार
Tue, 01 Nov 2022 11:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:50 AM IST
सार
पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भिटहा खलंगा गांव निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि विदेश भेजने नाम पर जालसाजी किए जाने की शिकायत आने पर केस दर्ज कर जांच की गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर श्रवण को सोमवार को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी वीजा देकर रुपये हड़पने के आरोपी को सोमवार को सिकरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह एक युवक से 70 हजार से एक लाख रुपये वसूलने के बाद उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लेता था, ताकि डर वश वह कहीं शिकायत न करें।
विज्ञापन
पकड़े जाने के बाद 10 से 12 पीड़ित अकेले सिकरीगंज पुलिस से संपर्क कर चुके हैं। अन्य थाना क्षेत्र के युवाओं के साथ भी आरोपी ने जालसाजी की है। पुलिस सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भिटहा खलंगा गांव निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि विदेश भेजने नाम पर जालसाजी किए जाने की शिकायत आने पर केस दर्ज कर जांच की गई।
विज्ञापन
जांच में मामला सही पाए जाने पर श्रवण को सोमवार को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक डायरी भी बरामद की गई है, जिसमें कई लोगों की जानकारी लिखी है।
दीपक सिंह ने बताया कि कई अन्य युवाओं ने भी संपर्क किया है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।