{"_id":"648f397b43aa2176ba043599","slug":"urban-boils-due-to-power-cut-in-the-scorching-heat-somewhere-for-eight-and-somewhere-for-12-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-212205-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उबले शहरी...कहीं आठ तो कहीं 12 घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उबले शहरी...कहीं आठ तो कहीं 12 घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन
रानीडीहा में 12 घंटे से अधिक बिजली कटौती रही, सूरजकुंड में 8 घंटे बाद आपूर्ति हुई बहाल
गीडा आवासीय क्षेत्र में बिजली की लाइन टूटने से सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक होती रही कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भीषण गर्मी में बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग उबल रहे हैं। 42 से 44 डिग्री तापमान के बीच दोपहर में घंटों की बिजली कटौती ने अब लोगों को मानसिक रूप से बीमार बना दिया है। गीडा आवासीय इलाके में सुबह पांच बजे से बिजली आपूर्ति गुल हुई तो 10:40 बजे सामान्य हो सकी। रानीडीहा में सुबह पांच बजे गुल बिजली शाम सात बजे आई। सूरजकुंड इलाके में एक केबल जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में दस घंटे का समय लगा दिए। नंदा नगर, तारामंडल, दरगहिया, पादरी बाजार समेत अन्य इलाकों में बिजली पूरे दोपहर आती जाती रही।
भीषण गर्मी में शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती हुई। बिजली कर्मचारियों के मुताबिक, आवास विकास फीडर में फाल्ट की वजह से पांच हजार घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। कालोनी के मंतोष ने बताया कि सुबह बिजली कटने से घर में पानी व रोशनी का संकट खड़ा हो गया। लगातार कटौती से इनवर्टर भी जवाब दे गए। नंदा नगर के दरगहिया फीडर से जुड़े मोहल्लों में बार-बार लाइन ट्रिप करती रही। उपभोक्ताओं को पूरे दिन इलेक्ट्रिक उपकरणों के जलने व खराब होने की चिंता सताती रही। रानीडीहा के अमित गोयल ने बताया कि शहर में रहने के बाद भी लग रहा कि ग्रामीण इलाके में रह रहे। तीन से चार दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। शनिवार की पूरी रात बिजली आती जाती रही। शनिवार की सुबह पांच बजे से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। दिनभर फोन पर बिजली जाकर लोगों ने बिजली आने का समय पूछा तो सही जवाब नहीं मिला। देर शाम सात बजे आपूर्ति आई भी तो लो वोल्टेज के साथ आई। मोहद्दीपुर ने दिवाकर ने बताया कि कि पूरे दिन बार-बार बिजली कटती रही। शाहपुर व पादरी बाजार बिजली घर से जुड़े मोहल्लों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।