फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar likely after college reopens today.

सेंट एंड्रयूज कॉलेज : कार्यवाहक प्राचार्य विवाद गरमाया, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Mon, 20 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 20 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar likely after college reopens today.
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्ष कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार और प्रो. रैना निवेदिता सैमुएल ने मामले में कैंट थाने में तहरीर दी। इससे मामला और गरमा गया। प्रो राजकुमार ने नियुक्ति प्रक्रिया को प्रबंध समिति के बायलॉज के विपरीत बता रहा जबकि प्रो. रैना अपनी नियुक्ति को वैध बता रही हैं। विवाद से सोमवार को कॉलेज खुलने पर हंगामे के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार का आरोप है कि प्रबंध समिति की विशेष या सामान्य बैठक बुलाए बिना व निर्धारित नोटिस अवधि का पालन किए बिना प्रो. रैना को कार्यवाहक प्राचार्य बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की रात ईमेल से पद परिवर्तन की सूचना मिली। इसकी सत्यता जानने के लिए वह प्रयागराज गए। इसी दौरान कॉलेज परिसर में कुछ लोगों के घुसने और ताला तोड़ने की सूचना पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम डॉयल 112 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

उनका दावा है कि जिस पत्र के आधार पर नई नियुक्ति की गई, उस पर हस्ताक्षर करने वाले दो सदस्यों ने बाद में अपने हस्ताक्षर वापस ले लिए। साथ ही विश्वविद्यालय ने उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका के अंतिम निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रो. रैन ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि यह निर्णय प्रबंध समिति की बैठक से नहीं बल्कि चर्च के सर्कुलर एक्शन रेगुलेशन के तहत लिया गया। इसमें सभी 17 संबंधित सदस्यों को समय से सूचना दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में हस्ताक्षर वापस लेने वाले सदस्यों पर दबाव और प्रलोभन डाला गया। उनका दावा है कि 18 जुलाई को उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया गया और प्रबंध समिति के अधिकांश सदस्य उनके समर्थन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed