फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPJEE counseling rules Change due to Corona Impact

यूपीजेईई: घर के पास ही करा सकेंगे हैं काउंसिलिंग, जानिए कब घोषित होगा इसका परिणाम

Sat, 19 Sep 2020 09:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Sep 2020 09:44 AM IST
सार

  • संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से काउंसलिंग के नियमों में किया गया बदलाव
  • यूपीजेईई-2020 का परिणाम 28 सितंबर को घोषित किया जाएगा, 30 से काउंसलिंग

विज्ञापन
UPJEE counseling rules Change due to Corona Impact
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और प्राइवेट सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपीजेईई-2020 का परिणाम 28 सिंतबर को घोषित होगा। वहीं ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी। परिषद ने प्रवेश परीक्षा परिणाम का कार्यक्रम जारी करने के साथ ही काउंसलिंग के नियमों में भी अभ्यर्थियों को राहत देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


अब अभ्यर्थी को दस्तावेजों के सत्यापन या फीस को जमा कराने के लिए काउंसलिंग में चयनित पॉलीटेक्निक संस्थान पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अभ्यर्थी घर के पास स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक में प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। इसे लेकर परिषद का आदेश गोरखपुर के पॉलीटेक्निक संस्थानों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


पुरानी व्यवस्था के तहत काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को जिले के नोडल केंद्र पर जाना होता था। इस दौरान अभ्यर्थी दूसरे जिले के पॉलीटेक्निक की च्वाइस को लॉक कर लेते थे। मगर उन्हें चयनित संस्थान पर जाकर फीस और दस्तावेजों का सत्यापन कराना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परिषद ने इस नियम में अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की है। आदेश के मुताबिक 15 सितंबर को आयोजित नौ ग्रुप के अभ्यर्थियों की आंसर की मंगलवार को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 19 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उसके बाद 22 सितंबर को संशोधित सूची जारी होगी। वहीं 12 सितंबर को ऑफ लाइन मोड में आयोजित इंजीनियरिंग और फार्मेसी ग्रुप की परीक्षा की आंसर की 23 सितंबर को जारी होगी। इसका परिणाम 28 सितंबर को आ जाएगा।

30 से काउंसलिंग, वेबसाइट पर मिलेगा सीटों का ब्यौरा
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन काउंसलिंग 30 सितंबर से शुरू की जाएगी। काउंसलिंग और संस्थानों में चलने वाले पाठ्यक्रम और सीटों की जानकारी अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट (jeecup.nic.in) से ले सकते हैं।

कोई हो समस्या तो इन नंबरों पर करें संपर्क
काउंसलिंग को लेकर अगर किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या हो जो वो परिषद के टोल फ्री नंबर 18001806589, 05522630678, 2630667 आदि नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

यूपी जेईई जिला संयोजक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि परिषद की ओर से प्रवेश परीक्षा के परिणाम और काउंसलिंग की तिथि को जारी कर दिया गया है। 28 को परिणाम तो 30 से काउंसलिंग शुरू होगी। परिषद की ओर से ऑनलाइन काउंसलिंग को लेकर तैयारियां करने का निर्देश दिया है। इसके अंतर्गत अभ्यर्थी को चयनित संस्थान पर जाकर फीस और दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराना होगा। जिले में मौजूद सरकारी पॉलीटेक्निक पर ही ये प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पूर्व में आयोजित बैठकों पर इस पर गहनता से मंथन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed