{"_id":"60376835bab6c077ad0b8fde","slug":"up-panchayat-elections-2021-police-administration-will-special-surveillance-on-1380-polling-stations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव : यहां 1380 मतदान केंद्रों पर रहेगी पुलिस-प्रशासन की खास नजर, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव : यहां 1380 मतदान केंद्रों पर रहेगी पुलिस-प्रशासन की खास नजर, ये है बड़ी वजह
Thu, 25 Feb 2021 02:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में गोरखपुर जिले के कुल 1380 मतदान केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की खास नजर रहेगी। ये सभी वे मतदान केंद्र हैं जहां पिछले चुनाव में अराजकता या बवाल हुआ था, या इस चुनाव में होने की आशंका है। ऐसे बूथों को जिला प्रशासन ने तीन श्रेणियों में बांटा है। पहला संवेदनशील, दूसरी अति संवेदनशील और तीसरा अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र।
विज्ञापन
इन सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। साथ ही डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दे रखा है कि इन मतदान केद्रों के संवेदनशील होने की वजहों को मतदान तक दूर कर किया जाए। अराजकतत्वों को पाबंद किया जाए। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर जिला बदर की भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। मतदान केंद्र एवं बूथों की संख्या को अंतिम रूप दिया जा चुका है। साथ ही पिछले चुनाव में हुए तनाव व छिटपुट घटनाओं के आधार पर निर्वाचन कार्यालय की ओर से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों की प्राथमिक सूची भी तैयार की गई है। 1380 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां बवाल की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
चुनाव एक नजर में
पुलिस एवं प्रशासन को यह सूची सौंप दी गई है। संबंधित केंद्रों पर पुरानी रंजिश या अन्य मामलों को मध्यस्थता कर निपटाया जा रहा है। जमीन के विवाद भी निस्तारित किए जा रहे हैं। मनबढ़ों, अराजकतत्वों को पाबंद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मतदान तक ऐसे केंद्रों की संख्या काफी कम रह जाएगी। जो मतदान केंद्र संवेदनशील, अति संवेदनशील या अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रह जाएंगे, वहां जरूरत के मुताबिक फोर्स बढ़ा दी जाएगी। पुलिस के अधिकारी और मजिस्ट्रेट खुद मतदान वाले दिन यहां तैनात रहेंगे।
ग्राम पंचायतें 1294
मतदान केंद्र 1849
बूथ 4657
सामान्य केंद्र 462
संवेदनशील 605
अतिसंवेदनशील 581
अतिसंवेदनशील प्लस 194
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मतदान केंद्रों का निर्धारण हो गया है। मतदाता सूची भी तैयार कर ली गई है। आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। तहसील स्तर पर गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की सूची भी तैयार की गई है। इन केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। विवाद की आशंका को पहले ही समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी ने भी शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।
ग्राम पंचायतें 1294
मतदान केंद्र 1849
बूथ 4657
सामान्य केंद्र 462
संवेदनशील 605
अतिसंवेदनशील 581
अतिसंवेदनशील प्लस 194
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मतदान केंद्रों का निर्धारण हो गया है। मतदाता सूची भी तैयार कर ली गई है। आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। तहसील स्तर पर गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की सूची भी तैयार की गई है। इन केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। विवाद की आशंका को पहले ही समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी ने भी शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।