फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 latest news update after High Court stay on reservation list

यूपी पंचायत चुनाव 2021: हाईकोर्ट के फैसले से धुरंधरों को लगा झटका, नई आरक्षण लिस्ट बनेगी तो बदल जाएंगे चुनावी समीकरण

Mon, 15 Mar 2021 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Mar 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 latest news update after High Court stay on reservation list
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में सीटों पर आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले से कई धुरंधरों को झटका लग गया है। एक तरफ जहां आरक्षण सूची जारी होते ही लोग मैदान में उतर गए थे, वहीं हाईकोर्ट ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि वर्ष 2015 को मूल वर्ष मानते हुए सीटों के आवंटन पर आरक्षण लागू किया जाए और साथ इस प्रक्रिया को 25 मार्च तक पूरा कर लिया जाए। 

विज्ञापन


इसके पूर्व, राज्य सरकार ने स्वयं कहा कि वह वर्ष 2015 को मूल वर्ष मानते हुए आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए तैयार है। इस पर न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी व न्यायमूर्ति मनीष माथुर की खंडपीठ ने 25 मई तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के आदेश पारित किए हैं। बता दें कि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में 11 फरवरी 2021 के शासनादेश को चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन


 

कही खुशी कही गम...

यूपी पंचायत चुनाव 2021 में नाटकीय मोड़ आ गया है। पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होते ही उम्मीदवार अपना बैनर पोस्टर छपवाकर गांव-गांव घूमना शुरू कर चुके हैं। ऐसे में मौजूदा आरक्षण व्यवस्था पर हाईकोर्ट की रोक के बाद उन्हें तगड़ा झटका लगा है। वहीं उन उम्मीदवारों को इससे बड़ी राहत मिल गई है, जिन्हें मौजूदा आरक्षण सूची जारी होते ही निराशा हाथ लगी थी।



गौरतलब है कि यूपी में इस बार सरकार ने नई आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। इस व्यवस्था से अनंतिम आरक्षण सूची जारी होने के बाद कई दावेदार मैदान से बाहर हो गए थे। उन्होंने सूची पर आपत्तियां की थीं। उनकी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिला प्रशासन को अब फाइनल लिस्ट जारी करनी थी। ऐसे में हाईकोर्ट के इस आदेश ने पंचायत चुनाव को नए मोड़ पर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed