{"_id":"6a8f57e4b2a29131a10d7a89","slug":"the-district-will-soon-receive-20-electric-buses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1430822-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिले को जल्द मिलेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिले को जल्द मिलेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कैबिनेट में खरीद को मंजूरी मिलने के बाद जगी उम्मीद
गोरखपुर। जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए जल्द ही 20 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इनके जिले में आने का रास्ता साफ हुआ है। नई बसें मिलने से यात्रियों को सुविधाजनक और प्रदूषण रहित परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
परिवहन विभाग की ओर से जिले में यात्रियों की जरूरत और प्रमुख रूटों पर यातायात के दबाव को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की आवश्यकता बताई जाती रही है। नई बसें मिलने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी इनके संचालन की योजना बनाई जाएगी। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल बसों पर निर्भरता कम होने के साथ ही वायु प्रदूषण में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। बसों के संचालन के लिए रूट और समय-सारिणी का निर्धारण संबंधित विभागों की ओर से किया जाएगा।