{"_id":"6a8f57d49f8929402209f1aa","slug":"risk-of-accident-due-to-bricks-fallen-on-the-highway-averted-thanks-to-prompt-police-action-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1431074-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हाईवे पर गिरी ईंटों से हादसे का खतरा, पुलिस की तत्परता से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हाईवे पर गिरी ईंटों से हादसे का खतरा, पुलिस की तत्परता से टला
Thu, 27 Aug 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
- बाघागाड़ा के पास हाईवे पर बुधवार की सुबह सड़क पर गिरी थीं ईंटें
गोरखपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुधवार सुबह सड़क पर बड़ी संख्या में ईंटें गिरने से हादसे का खतरा पैदा हो गया। बाघागाड़ा से आगे खोराबार की ओर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हाईवे पर ईंटें पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने एनएचएआई के अधिकारियों से समन्वय कर तत्काल ईंटों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बाघागाड़ा से आगे खोराबार की ओर जाने वाले हाईवे पर बड़ी संख्या में ईंटें बिखरीं मिलीं। व्यस्त मार्ग पर सड़क के बीच ईंट पड़े होने से तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया।
एनएचएआई टीम की मदद से सड़क पर बिखरी ईंटों को हटवाया गया और मार्ग को सुरक्षित कराया गया। इससे संभावित दुर्घटना को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ईंटें जानबूझकर सड़क पर गिराई गई थीं या किसी वाहन से रास्ते में गिर गईं। इस संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अंकित ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ईंटों को हटवा दिया गया था। लोगों से अपील है कि सड़क पर किसी भी तरह की बाधा या दुर्घटना की आशंका वाली वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई कर यातायात को सुरक्षित रखा जा सके।