फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 India Nepal border will closed on polling day at up election

पंचायत चुनाव: मतदान के दिन भारत-नेपाल सीमा पर बंद रहेगा आवागमन, अधिकारियों ने दिया ये खास निर्देश

Mon, 12 Apr 2021 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Apr 2021 03:39 PM IST
सार

  • नौतनवां एसएसबी कैंप पर भारत-नेपाल दोनों देशों के अधिकारियों ने की बैठक
  • आपसी समन्वय स्थापित कर सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जताई गई सहमति

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 India Nepal border will closed on polling day at up election
भारत-नेपाल दोनों देशों के अधिकारियों ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नौतनवां के दोमुहान घाट स्थित एसएसबी कैंप पर सोमवार की दोपहर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंडलायुक्त गोरखपुर जयंत नार्लीकर एवं डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल दोनों देशों के सीमावर्ती डीएम, एसपी, एसएसबी, आबकारी, कस्टम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें करीब दो घंटे विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर सूचनाओं के आदान-प्रदान पर सहमति जताई गई तथा संयुक्त गश्त कर दोनों देशों की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति चौकन्ना रहने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर ने कहा कि चुनाव के दौरान दो देशों के सीमाओं की गतिविधियां सबसे संवेदनशील होती हैं। यहां की थोड़ी सी लापरवाही पूरे क्षेत्र के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस पर नजर रखते हुए दोनों देशों के अधिकारी सामंजस्य के साथ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर तत्पर रहें। मतदान के दिन सीमा से आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन

डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि तस्करी पर प्रभावी रूप से लगाम लगाया जाए, इसी की आड़ में उपद्रवी तत्व घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधियों की रिपोर्ट देते रहें। सीडीओ रूपनदेही (नेपाल) अस्मान तमांग ने कहा कि भारत से मैत्रीपूर्ण संबंध को बरकरार रखने को लेकर नेपाल प्रशासन तत्पर है। नेपाल के जिम्मेदारों को सीमा की हलचल पर नजर रखने समेत आवश्यक निर्देश निर्गत किए जाएंगे, जिससे कि भारतीय क्षेत्र के चुनाव में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न होने पाए।

इस दौरान डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ नवलपरासी (नेपाल) सागर मणि पाठक, एसपी पुलिस रूपंदेही (नेपाल) मनोज केसी व एसपी सशस्त्र राजेश उप्रेती, एसपी पुलिस नवलपरासी (नेपाल) अजय केसी व एसपी सशस्त्र महेश अधिकारी, एसएसबी 66 वीं वाहिनी कार्यवाहक कमांडेंट पवन कुमार शर्मा व एसएसबी 22 वीं वाहिनी कार्यवाहक कमांडेंट मनीष कुमार मीना, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार, सीओ नौतनवां अजय सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी बीरेंद्र कुमार राव, थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed