फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Municipal body election Counting of votes of 80 wards of corporation will be done in two phases

यूपी नगर निकाय: दो चरणों में होगी निगम के 80 वार्डों के मतों की गणना, गोरखपुर में तैयारियां पूरीं

Mon, 08 May 2023 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 May 2023 02:32 PM IST
सार

नगर निगम के 80 वार्डों के मतों की गणना दो चरणों में कराई जाएगी। एक साथ 40 वार्डों की गणना होगी इसके लिए 40 जोड़े टेबल लगाए जाएंगे। एक टेबल मेयर के और दूसरे पार्षद पर के मतों की गिनती के लिए। पहले चरण की मतगणना 8 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
UP Municipal body election Counting of votes of 80 wards of corporation will be done in two phases
गोरखपुर निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव की 13 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम के मेयर व पार्षद पद के मतों की गिनती गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद की गिनती संबंधित तहसीलों में होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। अगले डेढ़ घंटे में परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के 80 वार्डों के मतों की गणना दो चरणों में कराई जाएगी। एक साथ 40 वार्डों की गणना होगी इसके लिए 40 जोड़े टेबल लगाए जाएंगे। एक टेबल मेयर के और दूसरे पार्षद पर के मतों की गिनती के लिए। पहले चरण की मतगणना 8 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


इसके तहत वार्ड संख्या एक से वार्ड संख्या 10 , वार्ड संख्या 21 से वार्ड संख्या 30, वार्ड संख्या 41 से वार्ड संख्या 50 तथा वार्ड 61 से वार्ड संख्या 70 के मतों की गणना की जाएगी। दोपहर 12 बजे तक पहले चरण की गणना का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद दूसरे चरण की मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में वार्ड संख्या 11 से वार्ड संख्या 20, वार्ड संख्या 31 से वार्ड संख्या 40, वार्ड संख्या 51 से वार्ड संख्या 60 तथा वार्ड संख्या 71 से वार्ड संख्या 80 के मतों की गणना की जाएगी।


इन वार्डों की गिनती यहां होगी
नगर निगम के सभी वार्डों की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में कराई जाएगी। प्रशासनिक तैयारी के मुताबिक वार्ड संख्या एक से 20 तक के मतों की गणना बैडमिंटन हाल में होगी। वार्ड संख्या 21 से 60 तक वाणिज्य भवन तथा वार्ड संख्या 61 से वार्ड संख्या 80 तक के मतों की गणना इंजीनियरिंग विभाग में की जाएगी। नगर निगम के सभी 80 वार्डों की गणना के लिए 384 कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना के दौरान एक टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर और तीन गणना सहायक तैनात किए गए हैं। कुल 1500 कर्मचारी तैयान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed