{"_id":"6254ff3f898ae851415e3877","slug":"up-mlc-election-result-2022-counting-of-votes-for-gorakhpur-maharajganj-mlc-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP MLC Election Result 2022: गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी चुनाव में भाजपा के सीपी चंद जीते, जानिए कितने मतों से हुए विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP MLC Election Result 2022: गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी चुनाव में भाजपा के सीपी चंद जीते, जानिए कितने मतों से हुए विजयी
Tue, 12 Apr 2022 02:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:41 PM IST
सार
UP MLC Election कचहरी क्लब स्थित भवन में छह टेबल पर गिनती चली, जिसके लिए 22 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। कचहरी क्लब स्थित भवन में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया था। मंगलवार सुबह सात बजे प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोल दिया गया था।
विज्ञापन
सीपी चंद। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-महाराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद का परिणाम आ गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना तीन घंटे में ही संपन्न हो गई। भाजपा प्रत्याशी सीपी चन्द 4839 वोट पाकर विजयी घोषित किये गए। इस क्षेत्र से वह लगातार दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि कचहरी क्लब स्थित भवन में छह टेबल पर गिनती चली, जिसके लिए 22 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। कचहरी क्लब स्थित भवन में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया था। मंगलवार सुबह सात बजे प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोल दिया गया था।
विज्ञापन
सपा से रजनीश यादव और भाजपा से सीपी चन्द मैदान में हैं।
सबसे पहले बूथवार मतपेटिका खोल कर वैध एवं अवैध मत अलग किया गया। इसके बाद एक-एक हजार वैध मतों की गड्डी बनाई गई। चुनाव में गोरखपुर एवं महराजगंज के 33 बूथों पर पांच हजार 482 मतदाता थे। इनमें से पांच हजार 365 ने वोट डाला है। वोटों की संख्या के मुताबिक एक टेबल पर करीब 900 मतों की गिनती की जा रही है। परिणाम आने के बाद विजेता प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।
50 प्रतिशत से एक वोट अधिक पाने वाला होगा विजयी
इस चुनाव में वोट वरीयता के आधार पर डाले गए हैं। जो प्रत्याशी 50 प्रतिशत से अधिक वोट पाएगा, उसकी जीत होगी। दो ही प्रत्याशी होने के कारण द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की जरूरत ही नहीं होगी। पहली बार में ही प्रथम वरीयता के अधिक वोट जिस प्रत्याशी को मिलेंगे, उसकी जीत हो जाएगी।