यूपी विधान परिषद चुनाव: गोरखपुर-महराजगंज में हुए 97.87 फीसदी मतदान, आंकड़ों से समझें वोटिंग की पूरी गणित
गोरखपुर-महराजगंज के कुल 5482 मतदाताओं में पुरुष मतदाता 3065 और महिला मतदाताओं की संख्या 2417 थी। इनमें से कुल 5365 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें 2997 पुरुष और 2368 महिला मतदाता शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के चुनाव के लिए शनिवार को 97.87 फीसदी वोटिंग हुई। दोनों जिलों में कुल 33 बूथ बनाए गए थे। इनमें गोरखपुर जिले के 21 बूथों पर 98.09 फीसदी और महराजगंज के 12 बूथों पर 97.53 फीसदी मत पड़े।
गोरखपुर-महराजगंज के कुल 5482 मतदाताओं में पुरुष मतदाता 3065 और महिला मतदाताओं की संख्या 2417 थी। इनमें से कुल 5365 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें 2997 पुरुष और 2368 महिला मतदाता शामिल हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। डीएम, एसएसपी समेत सभी आला अफसर सक्रिय रहते हुए बूथों पर मतदान प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।
शनिवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक ही 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डाल दिए। शाम चार बजे तक सभी बूथों पर मतदान समाप्त हो गया। चार ब्लॉकों पर बने बूथों पर सर्वाधिक 100 फीसदी वोटिंग हुई। इनमें गोरखपुर के क्षेत्र पंचायत कार्यालय भरोहिया, जंगल कौड़िया और चरगांवा और महराजगंज के क्षेत्र पंचायत कार्यालय धानी में बना बूथ शामिल है। वहीं चार बूथों पर 99 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। कोई ऐसा बूथ नहीं रहा जहां 96 फीसदी से कम मतदान हुआ। मतगणना 12 अप्रैल को गोरखपुर कचहरी क्लब मैदान में होगी।
मुख्यमंत्री ने वीआईपी बूथ नगर निगम में किया मतदान
गोरखपुर जिले के सभी 20 ब्लॉकों के अलावा नगर निगम में एक वीआईपी बूथ बनाया गया था। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बतौर नगर विधायक मतदान किया। उनके अलावा वहां सांसद रवि किशन, राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला, जय प्रकाश निषाद, विधान परिषद सदस्य व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, विधायक विपिन सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल व सभी पार्षदों ने भी नगर निगम में बने बूथ पर मतदान किया। वहीं, कई अन्य विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ब्लॉकों पर बने बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
देर रात तक स्ट्रांग रूम में जमा होती रहीं मतपेटिकाएं
एमएलसी चुनाव के लिए चार बजे मतदान समाप्त होने के करीब दो घंटे बाद से ही गोरखपुर कचहरी क्लब ग्राउंड में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं के साथ पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक वहां मतपेटिकाएं रखी गईं और फिर स्ट्रांग रूम सील कर दिया गया। नगर निगम समेत नजदीक के ब्लॉकों की पोलिंग पार्टियां सबसे पहले पहुंचीं जबकि महराजगंज के कुछ ब्लॉकों की पोलिंग पार्टियों के यहां पहुंचने में रात के करीब 12 बज गए। मतपेटिकाओं के स्ट्रांग रूम में रखने और सील करने के दौरान आरओ व डीएम विजय किरन आनंद, एआरओ व एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह समेत कई प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए बड़ी संख्या में फोर्स लगाई गई है। सीसीटीवी से भी इसकी निगरानी की जाएगी। 12 अप्रैल को कचहरी क्लब ग्राउंड में ही मतों की गिनती भी होगी।
गोरखपुर जिले की स्थित
| कुल मतदान केंद्र | 21 |
| पुरुष मतदाताओं की संख्या | 1813 |
| महिला मतदाताओं की संख्या | 1439 |
| कुल मतदाताओं की संख्या | 3252 |
| कुल पुरुष मतदाताओं ने किया मतदान | 1778 |
| कुल महिला मतदाताओं ने किया मतदान | 1412 |
| कुल मतदान | 3190 |
| कुल पुरुष मतदाता प्रतिशत | 98.07 |
| कुल महिला मतदाता प्रतिशत | 98.12 |
| कुल मतदान प्रतिशत | 98.09
|
महाराजगंज जिले की स्थिति
| कुल मतदान केंद्र | 12 |
| पुरुष मतदाताओं की संख्या | 1252 |
| महिला मतदाताओं की संख्या | 978 |
| कुल मतदाताओं की संख्या | 2230 |
| कुल पुरुष मतदाताओं ने किया मतदान | 1219 |
| कुल महिला मतदाताओं ने किया मतदान | 956 |
| कुल मतदान | 2175 |
| कुल पुरुष मतदाता प्रतिशत | 97.36 |
| कुल महिला मतदाता प्रतिशत | 97.76 |
| कुल मतदान प्रतिशत | 97.53 |
गोरखपुर-महाराजगंज में एमएलसी चुनाव
| कुल मतदान केंद्र | 33 |
| पुरुष मतदाताओं की संख्या | 3065 |
| महिला मतदाताओं की संख्या | 2417 |
| कुल मतदाताओं की संख्या | 5482 |
| कुल पुरुष मतदाताओं ने किया मतदान | 2997 |
| कुल महिला मतदाताओं ने किया मतदान | 2368 |
| कुल मतदान | 5365 |
| कुल पुरुष मतदाता प्रतिशत | 97.78 |
| कुल महिला मतदाता प्रतिशत | 97.97 |
| कुल मतदान प्रतिशत | 97.87 |
गोरखपुर में मतदान की स्थिति
| मतदान स्थल | पुरुष | महिला | कुल पड़े वोट | मतदान प्रतिशत |
| कैंपियरगंज | 100 | 89 | 189 | 97.93 |
| भरोहिया | 57 | 40 | 97 | 100 |
| जंगल कौड़िया | 64 | 48 | 112 | 100 |
| भटहट | 81 | 73 | 154 | 97.74 |
| चरगांवा | 70 | 47 | 117 | 100 |
| पिपराइच | 92 | 65 | 157 | 96.32 |
| नगर निगम गोरखपुर | 89 | 52 | 141 | 97.24 |
| खोराबार | 65 | 47 | 112 | 97.93 |
| सरदारनगर | 81 | 63 | 144 | 97.96 |
| ब्रह्मपुर | 79 | 76 | 155 | 96.88 |
| पाली | 76 | 62 | 138 | 99.28 |
| सहजनवां | 92 | 64 | 156 | 98.73 |
| पिपरौली | 82 | 72 | 154 | 97.47 |
| खजनी | 104 | 90 | 194 | 98.98 |
| बेलघाट | 98 | 85 | 183 | 97.86 |
| उरुवां | 103 | 87 | 190 | 96.94 |
| बांसगांव | 92 | 68 | 160 | 99.38 |
| कौड़ीराम | 87 | 63 | 150 | 98.68 |
| गगहा | 91 | 73 | 164 | 97.04 |
| गोला | 82 | 69 | 151 | 98.69 |
| बड़हलगंज | 93 | 79 | 172 | 97.73 |
| कुल | 1778 | 1412 | 3190 | 98.09 |
महराजगंज में मतदान की स्थिति
| मतदान स्थल | पुरुष | महिला | कुल पड़े वोट | मतदान प्रतिशत |
| नौतनवा | 140 | 105 | 245 | 94.96 |
| निचलौल | 142 | 105 | 247 | 99.20 |
| मिठौरा | 112 | 78 | 190 | 97.44 |
| लक्ष्मीपुर | 111 | 82 | 193 | 96.02 |
| बृजमनगंज | 88 | 68 | 156 | 98.11 |
| महराजगंज | 136 | 96 | 232 | 99.57 |
| सिसवा | 82 | 76 | 158 | 98.14 |
| धानी | 30 | 23 | 53 | 100 |
| फरेंदा | 89 | 78 | 167 | 97.66 |
| घुघली | 99 | 86 | 185 | 96.86 |
| पनियरा | 92 | 79 | 171 | 98.28 |
| परतावल | 98 | 80 | 178 | 96.22 |
| कुल | 1219 | 956 | 2175 | 97.53 |
मैदान में प्रत्याशी
भाजपा- सीपी चन्द
सपा- रजनीश यादव