{"_id":"60f56bd38ebc3e6d3f5b7fc4","slug":"up-jee-application-deadline-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीजेईई: आवेदन की आखिरी समय सीमा बढ़ी, यहां देखें नई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीजेईई: आवेदन की आखिरी समय सीमा बढ़ी, यहां देखें नई तारीख
Mon, 19 Jul 2021 05:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:40 PM IST
सार
जल्द ही परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थान में सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की तारीख की इस बार पांचवी बार बढ़ रही है। जल्द ही परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी जाएगी।
राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी संस्थान में 2.25 लाख सीटें हैं। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने दी।
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में 10 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अलग-अलग जिलों में बने केंद्रों पर ऑनलाइन होगी। हिन्दी या अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा में अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल घोषित की गई थी। इसी बीच कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई। इसके बाद 15 मई और फिर 15 जून कर दी गई। अब 15 जुलाई है। इसके बाद आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना कम है।