{"_id":"622ed33afac70c24ac1d282c","slug":"up-election-2022-won-in-assembly-elections-mps-getting-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: बाजी मारी विधानसभा चुनाव में, गदगद हो रहे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: बाजी मारी विधानसभा चुनाव में, गदगद हो रहे सांसद
Mon, 14 Mar 2022 11:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:01 AM IST
सार
भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने शुरू की समीक्षा, बोले, नतीजे रिपोर्ट कार्ड के तौर पर देखे जाएंगे, टिकट की राह आसान होगी।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनावों में सफलता से गोरखपुर मंडल के सांसद भी गदगद हैं। उनका कहना है कि मिशन 2024 भी नजदीक है। विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को ही रिपोर्ट कार्ड माना जा सकता है। ऐसा हुआ तो टिकट की राह आसान हो सकती है। भाजपा व उसके सहयोगी दलों ने गोरखपुर मंडल की 28 में से 27 सीटें जीती हैं। बस्ती मंडल की 13 में से सात सीटें जीतने में सफलता मिली है। 2017 के चुनाव में बस्ती मंडल की सभी सीटें भाजपा ने जीती थीं।
विज्ञापन
भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने विधानसभा चुनावों में मिली जीत व हार की समीक्षा शुरू कर दी है। एक-एक विधानसभा सीट की जानकारी जुटाई जा रही है। बूथ स्तर के डाटा एकत्रित किए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा अब मिशन 2024 (लोकसभा चुनाव) की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन ही सांसदों का रिपोर्ट कार्ड माना जाएगा। गोरखपुर, बांसगांव, कुशीनगर, देवरिया, सलेमपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज के सांसदों के क्षेत्र में भाजपा को बड़ी जीत मिली है, लेकिन बस्ती में हार ने चिंता बढ़ा दी है। बस्ती की पांच में से चार सीटें भाजपा हारी है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर की दो सीटें भी गंवानी पड़ी हैं। अब हार का कारण तलाशा जा रहा है। जो तथ्य निकलकर सामने आ रहा है, उसके मुताबिक बस्ती में संगठन व जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय नहीं था। जल्द ही रिपोर्ट बनाकर पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी।
सांसद शहर लोकसभा क्षेत्र रवि किशन शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत मिली है। मिशन 2024 की लड़ाई बेहद आसान रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। लोकसभा चुनाव का मुकाबला किसी राजनीतिक दल से नहीं है। विधानसभा की तरह ही लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
लोकसभा क्षेत्र व उसकी विधानसभा सीटें, भाजपा को मिली जीत व हार।
गोरखपुर शहर: सहजनवां, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में जीत।
बांसगांव (सुरक्षित): चौरीचौरा, बांसगांव, चिल्लूपार, देवरिया की रुद्रपुर व बरहज विधानसभा सीट पर जीत।
संतकबीरनगर: खलीलाबाद, धनघटा, मेंहदावल, गोरखपुर की खजनी सीट पर जीत और अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा सीट पर हार।
देवरिया: देवरिया सदर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, कुशीनगर की फाजिलनगर व तमकुहीराज विधानसभा सीट पर जीत।
सलेमपुर (सुरक्षित): देवरिया की भाटपाररानी, सलेमपुर व बलिया की बांसडीह सीट पर भाजपा को जीत मिली। बलिया की सिकंदरपुर व बेल्थरा सीट पर हार।
कुशीनगर: पडरौना, कुशीनगर, हाटा, रामकोला और खड्डा विधानसभा सीट पर जीत।
महराजगंज: पनियरा, सदर, नौतनवां, सिसवा विधानसभा सीट पर जीत, फरेंदा में हार।
बस्ती: हर्रैया में जीत मिली, सदर, महादेवा, कप्तानगंज और रुधौली विधानसभा सीट पर हार।
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु, बांसी, शोहरतगढ़ में जीत मिली, इटवा और डुमरियागंज विधानसभा सीट पर हार।