फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Election 2022 voter slips Will deliver home in Gorakhpur

UP Election 2022: घर पहुंचाएंगे मतदाता पर्ची, डोर-टू-डोर करेंगे जागरूक

Tue, 11 Jan 2022 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jan 2022 01:59 PM IST
सार

तीन रणनीति अपनाकर मतदान में जिले को प्रथम श्रेणी में पास कराएगा प्रशासन, जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित करेगा प्रशासन।

विज्ञापन
UP Election 2022 voter slips Will deliver home in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। छठें चरण में मतदान होने की वजह से प्रशासन का पूरा जोर अभी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के साथ जिले का ही मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इसके लिए प्रशासन सभी मतदाताओं तक पर्ची पहुंचाने के साथ ही डोर-टू-डोर जागरूक भी करेगा।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विजय किरन आनंद की पहल पर प्रशासन ने इस बार तीन रणनीतियों को अपनाकर वोटिंग प्रतिशत 65 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 55.44 फीसदी था जो 2019 के लोकसभा चुनाव में बढ़कर 56.97 फीसदी पहुंचा। इस तरह प्रशासन के सामने वोटिंग प्रतिशत आठ फीसदी बढ़ाने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तीन तरह की कवायद की जा रही है। तय किया गया है कि इस बार मतदान शुरू होने के 20 दिन पहले ही सभी 35.55 लाख मतदाताओं के घर मतदाता पर्ची पहुंचा दी जाए। इसमें बीएलओ समेत पंचायत स्तर के कर्मचारियों, आंगनबाड़ियों आदि का सहयोग लिया जाएगा। लापरवाही न हो इसलिए नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। वितरण कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जिले में 14000 से अधिक सक्रिय महिला समूह हैं। मतदाताओं को जागरूक करने में इनकी मदद ली जाएगी। समूह के सदस्य अपनी पंचायतों व आस-पास की पंचायतों में घर-घर जाकर जाकर लोगों को वोटिंग की अहमियत बताने के साथ मतदान के लिए जागरूक भी करेंगे। इसी तरह हर गांव में तैनात निगरानी समिति और स्वच्छताग्राही भी जागरूकता अभियान चलाएंगे।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर है। इसके लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला समूहों, कोविड के मद्देनजर बनी निगरानी समितियों, स्वच्छताग्राहियों की मदद से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मतदाताओं को सहूलियत हो इसलिए इस बार मतदान के 15-20 दिन पहले ही सभी के घर पर मतदाता पर्ची पहुंचा दी जाएगी। जागरूकता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

2019 के लोकसभा चुनाव में एक फीसदी बढ़ी वोटिंग

विधानसभा चुनाव 2017 की तुलना में लोकसभा चुनाव 2019 में करीब एक फीसदी वोटिंग प्रतिशत बढ़ा। 2017 के चुनाव में जिले में कुल 55.44 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसमें 50 फीसदी पुरुष और 62 फीसदी महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत रहा। वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 56.97 फीसदी वोटिंग हुई। इसमें पुरुष मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत 53.95 जबकि महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत 60.66 रहा।
 
विधानसभा पुरुष प्रतिशत महिला प्रतिशत कुल प्रतिशत
कैंपियरगंज 53.77 66.61 59.54
पिपराइच 57.2 71.31 63.52
ग्रामीण 50.51 51.62 51.01
शहर 57.17 62.95 59.76
सहजनवां 52.85 65.76 58.59
खजनी 44.44 60.31 51.42
चौरीचौरा 49.52 66.43 57.01
बांसगांव 40.94 57.17 48.11
चिल्लूपार 43.92 59.93 51.02
कुल 50.00 62.21 55.44





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed