फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Election 2022 Out of 19 lakh voters 9 lakh youth in Basti

UP Election 2022: इस बार बस्ती के युवा लिखेंगे प्रत्याशियों का भाग्य, इनके हाथों में है विधायक बनाने की ताकत

Sat, 22 Jan 2022 03:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Jan 2022 03:49 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के बाद सूची करीब फाइनल हो गई है। इस सूची में हर आयु वर्ग के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है लेकिन सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण के बाद जारी की गई सूची को देखें तो कुल मतदाताओं पर युवा भारी हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Out of 19 lakh voters 9 lakh youth in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की सरकार बनाने में अहम भूमिका होगी, क्योंकि जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में देखा जाय तो कुल 19 लाख आठ हजार 43 मतदाताओं में से नौ लाख 64 हजार 806 युवा मतदाता हैं। इसी मत के बलबूते इस बार युवा प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला अपने मताधिकार से करेंगे।
विज्ञापन


जिले में अगले विधायक बनाने को शक्ति युवा हाथों में ही दिख रही है। 18 से 39 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। जिसमें 21 हजार 262 मतदाता पहली बार वोट करेंगे। अभी नाम बढ़ाने का काम चल रहा है। इस संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद भी है। मतदाता सूची में महिला वोटरों को संख्या काफी है। अभी मतदान तीन मार्च को होना है। वैसे तो हर पार्टी युवाओं के जोड़तोड़ में लगी हुई है। जिस ओर युवाओं का झुकाव होगा, उसी दल के प्रत्याशी की राह विधानसभा तक जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के बाद सूची करीब फाइनल हो गई है। इस सूची में हर आयु वर्ग के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है लेकिन सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण के बाद जारी की गई सूची को देखें तो कुल मतदाताओं पर युवा भारी हैं। 18 से 39 वर्ष की आयु के वोटरों की संख्या 9 लाख 64 हजार 806 है। इसी तरह अन्य आयु वर्ग के मतदाता भी शामिल हैं। जिसमें काफी संख्या में युवा मतदाता तो बढ़े ही सबसे अधिक 30 से 39 वर्ष के 27.91 प्रतिशत है। नए मतदाता 1.11 प्रतिशत है, जो पहली बार वोट करेंगे। 20 से 29 वर्ष के करीब 21.54 प्रतिशत और 40 से 49 वर्ष के करीब 18 प्रतिशत मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य विधाता तो होंगे ही बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लेना होगा। बुजुर्ग मतदाताओं में देखें तो 60 वर्ष से ऊपर के मतदाता बुजुर्ग हैं इनकी भी संख्या काफी है। 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 35 हजार 572 है और हर क्षेत्र में इनकी अच्छी खासी संख्या है। विजय पाने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद भी जरूरी है और जिस पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में युवाओं की आंधी व बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा उसे मंजिल मिल ही जाएगी।

 आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं का विवरण

 आयु वर्ग- मतदाताओं की संख्या
18 से 19 वर्ष- 21262
20से 29 वर्ष- 410958
30से 39 वर्ष- 532586
40से 49 वर्ष- 361301
50से 69 वर्ष- 180299
70से 79 वर्ष- 93876
80से 89 वर्ष- 28473
90से 99 वर्ष-5610
100 से ऊपर-489
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed