फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP CM Yogi wishes Holi 2021

सीएम योगी ने होली की दी शुभकामनाएं, बोले- होली पर उमंग के साथ सतर्कता भी बहुत जरूरी

Sun, 28 Mar 2021 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Mar 2021 04:32 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन में सुनी फरियाद, जल्द निस्तारण का दिया भरोसा  
  • गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत दिनचर्या के बाद 350 फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री

विज्ञापन
UP CM Yogi wishes Holi 2021
गायों का चना गुड़ खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर उमंग सतर्कता भी बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। मास्क जरूर लगाएं, सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री, रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। एक-एक कर उन्होंने 350 लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अफसरों को जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया। सुबह शिवावतारी महायोगी गुरु गोरक्षनाथ, अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजन अर्चन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 वह मंदिर की गोशाला में भी गए और गोवंश को चना-गुड़ खिलाने के साथ उन्हें दुलारा भी। इसके बाद वह मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में पहुंचे जहां गोरखपुर और आसपास के जिलों से आए फरियादियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी को पंक्तिबद्ध कुर्सियों पर बैठाया गया था। सीएम योगी एक-एक कर खुद चलकर उनके पास पहुंचे और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने सबसे पत्रक लिया और आश्वस्त किया कि समस्या का निराकरण जल्द करा दिया जाएगा।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed