फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Budget 2022 dream of job in private and government sector will come true

UP Budget 2022: निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी का सपना होगा साकार, रोजगार सृजन का खुलेगा मार्ग

Fri, 27 May 2022 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 May 2022 11:53 AM IST
सार

बजट पर युवाओं ने कहा- शिक्षा की नींव होगी मजबूत, रोजगार सृजन का खुलेगा मार्ग

विज्ञापन
UP Budget 2022 dream of job in private and government sector will come true
यूपी बजट पर गोरखपुर के युवाओं की राय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से अगले पांच वर्षों में 40 हजार करोड़ के निवेश और सूचना प्रौद्योगिकी के अंतर्गत चार लाख युवाओं को रोजगार देने, माध्यमिक शिक्षा में 7540 पदों के सृजन, तीन हजार नर्सों की नियुक्ति, ग्राम पंचायतों में 16000 को रोजगार देने के बजट में प्रावधान का शहर के युवाओं ने स्वागत किया है। कहा कि सरकार की ओर से बेसिक, माध्यमिक, संस्कृत पाठशालाओं, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा को बजट देकर शिक्षा की नींव को और मजबूत करने का कार्य किया गया है। टेबलेट और स्मार्टफोन के वितरण ने पढ़ाई स्मार्ट होगी। राजकीय आईटीआई को अपग्रेड करना भी सराहनीय पहल है।
विज्ञापन


नौकरी पर सरकार का है फोकस
बजट में सरकारी से लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन का प्रावधान किया गया है। अच्छी पहल है। सरकार इसे जमीनी स्तर पर उतारने में भी तेजी दिखाए।- अभिषेक सिंह, प्रतियोगी छात्र
विज्ञापन


टेबलेट से आसान होगी पढ़ाई

गांव में रहने वाले युवाओं को सरकार की ओर से पढ़ाई के दौरान टेबलेट या स्मार्टफोन का वितरण किए जाने से पढ़ाई में मदद मिलेगी। हर जरूरतमंद छात्र को इसका लाभ मिले, सरकार की ओर से बजट में इसका प्रावधान किए जाने से खुश हूं।- आदित्य कुमार उपाध्याय, प्रतियोगी छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की नींव को किया मजबूत

बेसिक, माध्यमिक के लेकर व्यवसायिक और चिकित्सा शिक्षा की बेहतरी को लेकर बजट में प्रावधान किया गया है। सरकारी नौकरियों के भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करने का समय भी सरकार निर्धारित करे।- सुप्रिया त्रिपाठी, छात्रा


रोजगार सृजन की पहल सराहनीय

रोजगार सृजन को लेकर सरकार की ओर से अच्छा कार्य किया गया है। बजट में रोजगार का रोडमैप नजर आता है। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रावधान किया गया है।- ज्योति सिंह, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed