{"_id":"6478fc34741ceb8203062c6c","slug":"up-board-students-will-solve-questions-by-watching-videos-on-the-app-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-191013-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एप पर वीडियो देख यूपी बोर्ड के विद्यार्थी सुलझाएंगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एप पर वीडियो देख यूपी बोर्ड के विद्यार्थी सुलझाएंगे सवाल
विज्ञापन
- सीबीएसई बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड ने भी बच्चों की सहूलियत के लिए बनाया एप
- बच्चे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं स्विफ्ट चैट एप
गोरखपुर। सीबीएसई और आईसीएसई की तरह यूपी बोर्ड के विद्यार्थी भी वीडियो लाइब्रेरी के माध्यम से अपने सवालों के जवाब ढूंढ सकेंगे। इसके लिए स्विफ्ट चैट एप विकसित किया गया है। इस एप के माध्यम से वीडियो लाइब्रेरी के सेक्शन में विद्यार्थी अपनी किताबों को भी ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
शिक्षा विभाग सीबीएसई की तरह पाठ्यसामग्री तैयार करने के साथ ही विद्यार्थियों को उसी की तरह शैक्षिक रूप से तैयार करना चाहता है। इन्हीं प्रयासों की शृंखला में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की भी व्यवस्था की गई है। किताबों को ऑनलाइन पढ़ने के लिए वीडियो लाइब्रेरी बनाई गई है। इस लाइब्रेरी में कक्षा छह से 12 तक की मुख्य विषयों की किताबों को अपलोड किया गया है। ताकि विद्यार्थी इन किताबों को ऑनलाइन मोड में आसानी से पढ़ सके। डीआईओएस अमरकांत सिंह ने बताया कि वीडियो के माध्यम से वह अपने शॉर्ट नोट्स भी तैयार कर सकता है, जिससे उसे परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके।
ऐसे करें इस्तेमाल
स्विफ्ट चैट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद वीडियो लाइब्रेरी वाले सेक्शन में जाना होगा। यहां विद्यार्थियों को अपनी कक्षा और फिर विषय का चयन करना है। इसके बाद संबंधित विषय की पुस्तक का वीडियो खुल जाएगा। इसे सेलेक्ट करने पर प्रश्न खुल जाएंगे। यहां किताबों को पढ़ सकते हैं। पाठ को चयन कर उन्हें खोल सकते हैं। उनमें दिए गए प्रश्नों का उत्तर ढूंढ सकते हैं।