फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up board result once again girls are ahead

Gorakhpur News: बेटियां बनीं सिरमौर....हाईस्कूल और इंटर दोनों में अव्वल

Wed, 26 Apr 2023 03:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:17 AM IST
विज्ञापन
up board result once again girls are ahead
हाईस्कूल में अदिति यादव तथा इंटरमीडिएट में वंशिका व शिव्या को मिला पहला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में बेटियां सिरमौर बनीं हैं। हाईस्कूल में जीपी मौर्या इंटर कॉलेज की अदिति यादव और इंटरमीडिएट में बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज की वंशिका सिंघानिया तथा जीबी इंटर कॉलेज ककराखोर की शिव्या पांडेय संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल की टॉपर अदिति को 96 फीसदी तथा इंटर की दोनों छात्राओं को 95.40 फीसदी अंक हासिल हुए हैं।
हाई स्कूल में सांकृत्यायन इंटर कॉलेज मलाव के देवाशीष और सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर के अनुराग कुमार ने 95.83 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और प्रताप नरायन इंटर कॉलेज बरही सोनबरसा की अंजली चौरसिया 95.67 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। एलडी आरजे इंटर कॉलेज शिवपुर की ममता सोनकर 95.50 अंक हासिल कर चौथे तथा सेंट लारेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहजनवां की सृष्टि सिंह 95.33 फीसदी अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसी प्रकार, इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर की आस्था गुप्ता ने 95.20 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा, वंशी सिंह इंटर कॉलेज, रामूडीहा सोनबरसा की शशिकला सिंह ने 94.80 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। नेहरू इंटर कॉलेज पिपराइच की रागिनी भारती तथा बीकेजी इंटर कॉलेज रामूडीहा सोनबरसा की रेणुका ने 94.20 फीसदी अंक हासिल कर चौथा और एमजी इंटर कॉलेज गोरखपुर के श्रीसंत वर्मा 94 फीसदी पाकर पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed