फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Board Result 2020 Deeksha Pandey of Maharajganj gets sixth place in high school

UP Board Result 2020: हाईस्कूल में महराजगंज की दीक्षा पांडेय को मिला छठवां स्थान, बोली- कलेक्टर बनूंगी

Sat, 27 Jun 2020 04:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Jun 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020 Deeksha Pandey of Maharajganj gets sixth place in high school
दीक्षा पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिला कारागार में तैनात सिपाही की बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। हाई स्कूल की परीक्षा में छठवां स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराने वाली बेटी ने सभी का मान बढ़ाया है। परिजन समेत शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। वहीं स्कूल प्रशासन की ओर से खुशी का इजहार किया गया।

विज्ञापन


जिला जेल में तैनात सिपाही पंकज कुमार पांडेय की बेटी दीक्षा पांडेय ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया। यह मूलतः देवरिया जिले की मधवापुर गांव की रहने वाली है। इनकी बहन साक्षी पांडेय ने भी हाई स्कूल की परीक्षा में 88.3 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दोनों जुड़वा बहन हैं।
विज्ञापन


बेटी को मिली सफलता से खुशी से गदगद पिता पंकज पांडेय ने कहा कि बेटी शुरू से ही पढ़ने में तेज रही है। मन लगाकर पढ़ाई की जिससे सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी शिक्षा पांडेय हैं। 2019 में इंटर में जिले में वह सातवें स्थान पर आई थी। दूसरे नंबर की बेटी दीक्षा पांडेय है। तीसरी बेटी साक्षी है। बेटा सक्षम लिटिल फ्लावर स्कूल में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर बनेगी सिपाही की बेटी

प्रदेश में छठवां स्थान हासिल करने वाली दीक्षा पांडेय कलेक्टर बनकर पिता का नाम रोशन करना चाहती हैं। हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में छठवें रैंक पर आने वाली दीक्षा कहती हैं कि प्रतिदिन आठ से नौ घटे पढ़ती थी। खाली वक्त में खेलना अच्छा लगता है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह से भविष्य में बेहतर ढंग पढ़ाई करते हुए कलेक्टर बनकर पापा का नाम रोशन करना है। दीक्षा के पसंदीदा नेता पीएम मोदी हैं। पसंदीदा खेल क्रिकेट है। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए सतत परिश्रम करने की जरूरत है। अचानक ज्यादा पढ़ाई करने से सफलता नहीं मिलती है। इसके लिए हमेशा निश्चित समय पर पढ़ाई नियमित मन लगाकर करने की जरूरत है।

दीक्षा की मां प्रतिभा को बेटी की सफलता पर खुशी है। उन्होंने कहा कि बेटे और बेटी में कभी फर्क नहीं समझा। इनको बेहतर शिक्षा देने में हर संभव प्रयास जारी है। उम्मीद है कि बेटी एक दिन जरूर कलेक्टर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed