{"_id":"6232f13d39398f2d6a7d3c9d","slug":"up-board-2022-no-power-cut-during-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा के दौरान नहीं गुल होगी बिजली, गर्मी से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा के दौरान नहीं गुल होगी बिजली, गर्मी से मिलेगी निजात
Thu, 17 Mar 2022 01:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:58 PM IST
सार
24 मार्च से प्रारंभ होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं, गर्मी से मिलेगी निजात, लाइव निगरानी में भी नहीं आएगी कोई बाधा।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। ताकि, गर्मी या बिजली के अभाव में परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसे लेकर एक दिन पूर्व ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 24 मार्च से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू होने जा रही है। हाईस्कूल की परीक्षा 11 अप्रैल तक, जबकि इंटर की 20 अप्रैल तक चलेगी। जिले में कुल 199 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। सुबह 8 से 11:15 बजे और दूसरी पाली में 2:00 से 5:15 बजे तक परीक्षा चलेगी।
विज्ञापन
कुल 1,27,586 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 67,038 और इंटर के 60,548 विद्यार्थी शामिल हैं। नकल विहीन परीक्षाओं के साथ विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए शासन ने परीक्षाओं के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों को निर्बाध बिजली मिलेगी। इसे लेकर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं। इस पहल से विद्यार्थियों को गर्मी से निजात मिलने के साथ ही परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी में कोई बाधा नहीं आएगी।