{"_id":"61b1a90f27832644fc7d8367","slug":"up-assembly-elections-2022-bjp-will-create-electoral-atmosphere-in-gorakhpur-region-by-taking-out-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मिशन 2022: यात्रा निकाल गोरखपुर क्षेत्र में चुनावी माहौल बनाएगी भाजपा, होंगी चार जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मिशन 2022: यात्रा निकाल गोरखपुर क्षेत्र में चुनावी माहौल बनाएगी भाजपा, होंगी चार जनसभाएं
Thu, 09 Dec 2021 12:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:28 PM IST
सार
यात्रा गोरखपुर क्षेत्र के 62 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 17 दिनों तक चलेगी। गोरखपुर में रोड शो भी होगा।
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में मंचासीन क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा गोरखपुर क्षेत्र में यात्रा निकालकर माहौल बनाएगी। यह यात्रा गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों के 62 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसकी अगुवाई राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी करेंगे।
भाजपा की क्षेत्रीय इकाई की बैठक बुधवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें 16 या फिर 17 दिसंबर से यात्रा शुरू करने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने बताया कि इस चुनावी यात्रा का शुभारंभ बलिया से होगा और समापन बस्ती में होना है। हर जिले में एक दिन का विश्राम रहेगा। बस्ती, बलिया, मऊ और देवरिया के सलेमपुर में बड़ी जनसभा भी होगी। इसमें राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता हिस्सा लेंगे। गोरखपुर में रोड शो होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा 17 दिन में पूरी होगी। धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर माला-फूल चढ़ाना है।

मिशन 2022 की राह आसान होगी: अरविंद
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश के सह संगठन प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर की रैली को ऐतिहासिक बनाया है। खाद कारखाना की रैली से भीड़ का नया कीर्तिमान बना है। अब विधानसभा चुनाव की दृष्टि से निकलने वाली महत्वपूर्ण यात्रा को सफल बनाना है। भाजपा के लिए यात्राओं का बड़ा महत्व है। इससे मिशन 2022 की राह आसान होगी। बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने किया। प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन संतराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन