{"_id":"62be7fb4e22a01202c179d42","slug":"unique-campaign-of-ima-and-amar-ujala-foundation-get-free-treatment-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Doctors Day: आईएमए व अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम, आज कराएं निशुल्क इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doctors Day: आईएमए व अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम, आज कराएं निशुल्क इलाज
Fri, 01 Jul 2022 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:31 AM IST
सार
आईएमए और अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील की गई है। स्वास्थ्य शिविर में अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर आना है। दो गज की दूरी का पालन करना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गोरखपुर इकाई व अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत शुक्रवार को डॉक्टर्स डे पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के बड़े अस्पताल, क्लीनिक व नर्सिंग होम में डॉक्टर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक डॉक्टर निशुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगे, फिर उचित सलाह देंगे। निशुल्क दवाइयां देंगे। कुछ पैथालॉजी जांचें भी निशुल्क होंगी। आईएमए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।
विज्ञापन
प्रोटोकॉल का पालन करें
आईएमए और अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील की गई है। स्वास्थ्य शिविर में अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर आना है। दो गज की दूरी का पालन करना है।
विज्ञापन
Trending Videos
इन अस्पतालों में लगेगा शिविर, डॉक्टर देखेंगे मरीज
- अन्नपूर्णा चाइल्ड एंड मेटर्निटी क्लीनिक- उर्दू बाजार, घंटाघर- डॉ राजेश गुप्ता व डॉ मीनाक्षी गुप्ता
- अंश आर्थोपेडिक सेंटर- 10 नंबर बोरिंग, गोरखनाथ- प्रो. डॉ अमित मिश्रा
- शाही ग्लोबल हॉस्पिटल- तारामंडल- डॉ. शिवशंकर शाही
- बांबे हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर- रेल विहार फेज-चार- डॉ. अजय शुक्ला
- सृजन आई एंड मेंटरनिटी सेंटर-जेल रोड- डॉ. एल राजन
- राजेंद्र हॉस्पिटल- एमएमयूटी के निकट- डॉ. अभिषेक यादव
- आरबी आर्थोकेयर- बौलिया रेलवे कॉलोनी- डॉ. भारतेंद्र जैन
- पीसी हॉस्पिटल- गीतावाटिका, शिवपुर सहबाजगंज- डॉ. नीरज श्रीवास्तव
- न्यू गोरखपुर मेडिसिटी हॉस्पिटल- तारामंडल, सरमाउंट स्कूल के पीछे- डॉ. गौरव पांडेय
- कान्हा हॉस्पिटल- बरगदवां, पेट्रोल पंप के निकट- डॉ. शंशाक ओझा
- सूर्या नेत्रालय- 10 नंबर बोरिंग, गोरखनाथ- डॉ. संतोष तिवारी
- डिशेंट हॉस्पिटल- तारामंडल- डॉ. प्रवीण तिवारी
- अमृत हॉस्पिटल- तारामंडल- डॉ. रिचा श्रीवास्तव
- नीलेश आर्थो- तारामंडल- डॉ. एसके मौर्या
- मेडविन हॉस्पिटल- तारामंडल- डॉ. ऋषभ गोयल
- आरजी न्यूरो एंड स्पाइन मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड -राप्ती नगर फेज-दो चरगांवा ब्लॉक- डॉ. मुकेश शुक्ला
- श्रीराम जानकी नेत्रालय- कसया रोड- सेंट्रल बैंक के पीछे- डॉ. पंखुरी जौहरी
- अनुदीप हार्ट सेंटर एंड मैटर्निटी केयर - अवध कांपलेक्स, कसया रोड, बेतियाहाता, डॉ. दीपक तिवारी
- संगम आई हॉस्पिटल - नेशनल हाईवे रोड, निकट न्यू फलमंडी चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर -डॉ. वाई सिंह
- ब्रेन एंड स्पाइन क्लीनिक- अवध टावर, कसया रोड, बेतियाहाता-डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र
- निरामया मल्टी स्पेशलिटी होमियोपैथिक क्लीनिक - डीआईजी बंगला कैंट थाना, बिलंदपुर- डॉ. अतुल सिंह
- चित्रकूट क्लीनिक- छात्र संघ चौराहा- डॉ. एसपी अग्रवाल
- सत्या प्रकाश सर्जिकल क्लीनिक - डॉ. सत्या प्रकाश शर्मा
- नाथ न्यूरो सेंटर- कसया रोड, बेतियाहाता - डॉ. राहुल नाथ तिवारी
- मित्तल आई हॉस्पिटल- मुंशी प्रेमचंद पार्क, बेतियाहाता- डॉ. अमित मित्तल
- नीलाभ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर- खजांची चौक, बरगदवां रोड, स्पोर्ट्स कॉलेज- डॉ. आशीष राय
- उमा मेडिकल सेंटर-गोरखनाथ- डॉ ओपी राय और डॉ एसपी राय