फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Union Minister Smriti Irani targeted SP in UP Election 2022

UP Chunav 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सपा पर साधा निशाना, बोली- राम का नाम लेने पर किया जाता था प्रताड़ित

Tue, 22 Feb 2022 04:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Feb 2022 04:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने अपने 24 मिनट के भाषण में सपा, बसपा और कांग्रेस की जमकर आलोचना की। उन्होंने सिसवा कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सभा को संबोधित किया।

 

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani targeted SP in UP Election 2022
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान राम का नाम लेने वालों को प्रताड़ित किया जाता था। अब रामराज्य के सपने को साकार करने वाली मोदी और योगी सरकार में राम मंदिर बनने की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। बीजेपी सरकार में भयमुक्त वातावरण और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। कोविड के समय दुनियाभर में चर्चा थी कि इस महामारी के समय में भारत गरीबों का पेट कैसे भरेगा, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन देकर विरोधियों की बोलती बंद कर दी।  

विज्ञापन


उक्त बातें महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कही। वह मंगलवार दोपहर में सिसवा कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। केंद्रीय मंत्री ने अपने 24 मिनट के भाषण में सपा, बसपा और कांग्रेस की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि दूसरी बार सिसवा में आई हूं। जनता ने वर्ष 2017 में भी मेरा सम्मान किया था और इस बार भी सम्मान करेगी।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री ने सबसे पहले महिलाओं के सम्मान के लिये 2 करोड़ 60 लाख शौचालय बना कर दिए, ताकि वह शौच के लिए बाहर न जाएं। सिसवा क्षेत्र के चार लाख साठ हजार किसानों के खाते में दो हजार रुपये सरकार ने भेजे। फसल बीमा से 3 लाख 70 हजार किसान लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिसवा क्षेत्र में एक लाख 72 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड मिला है जिससे सरकारी खर्चे पर पांच लाख तक मुफ्त इलाज कराया जा सकता है। वर्ष 2017 के चुनाव में इस प्रांगण से सिसवा को नगर पालिका परिषद बनवाने की घोषणा कर के गई थी। इस बार सिसवा को तहसील बनवाने का वादा करके जा रही हूं। 2022 में सिसवा तहसील बन कर रहेगी। भाजपा नेता बैजनाथ सिंह ने सिसवा के विकास के लिए सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed