फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Underground cable cut, power supply remained disrupted for six hours in Raptinagar.

Gorakhpur News: भूमिगत केबिल कटा, राप्तीनगर में छह घंटे ठप रही बिजली

Mon, 15 Dec 2025 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Underground cable cut, power supply remained disrupted for six hours in Raptinagar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़े स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे पर शनिवार दोपहर बुलडोजर से खोदाई के समय भूमिगत केबिल कट गया। इससे करीमनगर फीडर से करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम को आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं जेई ने चिलुआताल थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि बताया जा रहा है कि बुलडोजर का पंजीकरण नंबर ही गलत डाल दिया।

रविवार को भूमिगत केबिल कटने से लगभग 12 हजार घरों के लोग बिजली से वंचित हो गए। जानकारी पर बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में लग गए। छह घंटे बाद शाम को आपूर्ति बहाल की जा सकी। वहीं तहरीर में अवर अभियंता मोहन लाल ने लिखा है कि 13 दिसंबर दोपहर 12:06 बजे बुलडोजर में भूमिगत केबल काट दिया। लिखा कि बुलडोजर चालक ने बिना किसी पूर्व सूचना के अनधिकृत रूप से खोदाई की। खोदाई में केबल कटने के बाद तेज धमाका हुआ लेकिन उसने इसकी जानकारी बिजली निगम को नहीं दी। इस कारण गड़बड़ी तलाशने में छह घंटे लग गए। हालांकि पुलिस की जांच में बुलडोजर का पंजीकरण नंबर गलत मिला है। इस संबंध मोहल लाल ने आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अगर नंबर गलत है जो उसे सही कर दूसरी तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed