{"_id":"635616fe8038c506282de034","slug":"uncontrolled-car-overturned-in-a-pit-police-and-villagers-saved-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान
Mon, 24 Oct 2022 10:11 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Oct 2022 10:11 AM IST
सार
प्रयागराज के साउथ मनाका के रहने वाले अंशू जैन देवरिया जिले के पुरैना एसबीआई ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। शनिवार शाम वह अपने पिता के साथ घर जा रहे थे। एकौना थाना के नगवां गांव के पास पहुंचे अचानक अंधा मोड़ आ गया, कार अनियंत्रित होकर पलट गई और गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी कार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के एकौना थाना के नगवां गांव के पास अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में पलट गई। पास से गुजर रहे पुलिस के जवान और ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बचाया।
विज्ञापन
प्रयागराज के साउथ मनाका के रहने वाले अंशू जैन देवरिया जिले के पुरैना एसबीआई ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। शनिवार शाम वह अपने पिता के साथ घर जा रहे थे। एकौना थाना के नगवां गांव के पास पहुंचे अचानक अंधा मोड़ आ गया, कार अनियंत्रित होकर पलट गई और गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गाड़ी के पीछे पुलिस के जवान विभूति राव बाइक से आ रहे थे। वहीं, घटनास्थल पर कुछ और लोग आ गए। ग्रामीणों और पुलिस के जवान ने उन्हें बाहर निकाला। रात भर अपने घर पर रखा और सुबह प्रयागराज के लिए रवाना किया।
विज्ञापन